{"_id":"696a8c5b79f9214a750031b5","slug":"hindus-must-unite-deoria-news-c-208-1-deo1030-172741-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हिंदुओं को एकजुट होना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हिंदुओं को एकजुट होना होगा
Sat, 17 Jan 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
गौरी बाजार। कस्बा स्थित एक लॉन में शुक्रवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बजरंग दल के प्रांत संयोजक दुर्गेश प्रताप राव ने कहा कि हमें जात-पात से ऊपर उठ कर समाज में समरसता का भाव जागृत करना होगा।
जब तक हम सभी हिंदू बनकर एक दूसरे को अपना भाई मानेंगे तभी एकजुट होकर सनातन को आगे बढ़ा सकेंगे। सहभोज कार्यक्रम से आत्मीयता का भाव बढ़ाना होगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राम जानकी मंदिर के पुजारी राधाकांत पांडेय ने कहा कि हम सबको सप्ताह में एक दिन एकत्रित होकर सत्संग करना चाहिए। अध्यक्षीय संबोधन में लक्ष्मण सिंह ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए हिंदुओं को एक साथ रहने की आवश्यकता है। समाज में क्या चल रहा है। इस पर पैनी दृष्टि भी बनाए रखनी होगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से देवरिया सदर विधायक डॉ०शलभ मणि त्रिपाठी, चेयरमैन प्रदीप मद्धेशिया, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार सैनी, आरएसएस जिला कार्यवाह कृष्ण प्रताप राव, विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह माैजूद रहे।