फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Hindu organizations postponed their march to Bahraich on the assurance of the administration.

Deoria News: प्रशासन के आश्वासन पर हिन्दू संगठनों ने बहराइच कूच स्थगित किया

Sun, 07 Dec 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 07 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Hindu organizations postponed their march to Bahraich on the assurance of the administration.
अमहट के पास बुलडोजर लेकर बहराइच कूच करते हिंदूवादी संगठ नों के पदा​धिकारी व अन्य- विज्ञ​प्ति
बस्ती। शनिवार को अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के नेतृत्व में बहराइच कूच करने के लिए बड़ी संख्या में लोग अमहट घाट स्थित सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में एकत्र हुए। मौके पर सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। लंबी वार्ता के बाद पुलिस प्रशासन के आश्वासन पर यात्रा को स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

परिषद के जिला अध्यक्ष स्नेह पाण्डेय और राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी ने कहा कि प्रशासन के आश्वासन के आधार पर यात्रा को स्थगित किया गया है, लेकिन यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बहराइच में स्थित हाजी सालार की दरगाह को हटाने की मांग करते हुए चरणबद्ध आंदोलन जारी रखने का एलान किया। उनके अनुसार, सनातन परंपरा और देवी-देवताओं का अपमान करने वाले तत्वों पर प्रदेश सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह, जिला संयोजक प्रभु दयाल वर्मा, रविंद्र कश्यप, अनिल प्रजापति, शिव सेना जिला प्रभारी प्रमोद पाण्डेय सहित अनेक हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed