फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Hindu groups over blasts case in saliva boil

लार कांड मामले को लेकर हिंदू संगठनों में उबाल

Fri, 21 Oct 2016 10:28 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 21 Oct 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
Hindu groups over blasts case in saliva boil
लार कांड को लेकर कलेक्ट्रेट में आयोजित धरने में उपस्थित लोग। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। लारकांड और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ भाजपा समेत अन्य संगठनों के देवरिया बंद का मिलाजुला असर रहा। नगर के साथ ही अन्य तहसीलों में भी बंदी कराई गई थी। जिला प्रशासन को निर्दोष हिंदुओं को प्रताड़ित नहीं करने की चेेतावनी दी गई। 27 अक्टूबर तक हिंदुओं के खिलाफ दर्ज केस वापस न लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


बंदी को देखते हुए कई थानों की फोर्स के साथ ही पीएसी तैनात की गई थी। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन को दिया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को भाजपा, हियुवा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के साथ व्यापार मंडल के कार्यकर्ता सुभाष चौक पर एकत्र हुए। यहां टुकड़ियों में बंटकर कार्यकर्ता सिविल लाइंस में निकले।
विज्ञापन


दुकानों को बंद कराते हुए कार्यकर्ता कचहरी चौराहा पहुंचे। यहां से नारेबाजी करते हुए सभी कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे और सभा हुई। सलेमपुर के सांसद रविंद्र कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश सरकार एक वर्ग विशेष के लिए कार्य कर रही है। हिंदू समाज का उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लार की घटना इसे प्रमाणित कर रही है। केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र के एपीएस शशि मिश्रा ने कहा कि जिला प्रशासन और एसपी का कृत्य ठीक नहीं है। मामले की जानकारी केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र के साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को दी गई है।

उन लोगों ने जिला प्रशासन पर कार्रवाई कराने की बात कही है। सदर विधायक जन्मेजय सिंह ने कहा कि शासन के दबाव में अंशुमान यदुवंशी का तबादला रुका है। उसने एसपी को आइना दिखाने का भी कार्य किया है। जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि लार की घटना के लिए एसपी जिम्मेदार हैं।


उन्होंने कमेटी बनाकर लार की घटना की जांच की मांग की। सभा को विजयलक्ष्मी गौतम, भागवत, नीरज शाही, रमेश वर्मा आदि ने संबोधित किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन बीएन मौर्य को दिया गया। इस दौरान डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, अनिरुद्ध मिश्र, सुब्रत शाही, विश्वंभर मिश्र, प्रभुनाथ मिश्र, पूर्व विधायक रवींद्र प्रताप मल्ल, सुरेश तिवारी, माया जायसवाल, संजय सिंह, अभिजीत उपाध्याय, नवीन सिंह, रामदास मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed