फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Hidden behind the incident is the old rivalry between the two families

Deoria News: घटना के पीछे छिपी है दोनों परिवारों की चली आ रही पुरानी रंजिश

Sat, 29 Jun 2024 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hidden behind the incident is the old rivalry between the two families
श्रीरामपुर थाना के ग्राम पंचायत वासुदेव उर्फ गोबराही के ग्राम गौतमा यादव टोला में शुक्रवार को गोली चलने की घटना के पीछे दोनों परिवारों की चली आ रही पुरानी व्यक्तिगत और राजनीतिक दुश्मनी है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि दोनों परिवार दो अलग-अलग राजनीतिक दलों के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। दोनों परिवारों के बीच विधानसभा चुनाव से लेकर ग्राम प्रधान चुनाव तक में वोट डालने के दौरान बूथ पर मारपीट की घटना भी हो चुकी है। इसके अलावा वर्तमान प्रधान पक्ष के द्वारा पूर्व प्रधान रहे उदय प्रताप यादव के दोनों लड़कों रुद्र प्रताप यादव और मारकंडे यादव के विरुद्ध छिनैती की घटना का केस भी दर्ज कराया जा चुका है।
विज्ञापन

पिछले ग्राम प्रधान चुनाव में उदय प्रताप यादव और राजकुमार कुशवाहा दोनों ग्राम प्रधान के प्रत्याशी थे। इसमें दोनों ने दमखम से चुनाव लड़ा। उदय प्रताप यादव राजकुमार कुशवाहा से चुनाव हार गए थे। इसके अलावा कई वर्ष पूर्व विधानसभा चुनाव में एक पक्ष द्वारा एक पार्टी को फर्जी मतदान कराने को लेकर मारपीट भी हो गई थी। दोनों परिवार अपने-अपने दल को अपने बूथ पर जिताने के लिए पूरा प्रयास करते रहे हैं। इन्हीं सब घटनाओं को लेकर दोनों परिवार आपस में खार खाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को ग्राम प्रधान राजकुमार सिंह कुशवाहा द्वारा यादव टोला पर सड़क निर्माण कराया जा रहा था। इसको लेकर विवाद हो गया। मारपीट की घटना हो गई। इसमें ग्राम प्रधान घायल हो गया। एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के दरवाजे पर चढ़कर अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर ईंट पत्थर चलाने लगा। इसमें एक पक्ष द्वारा गोली भी चलाई गई। इसमें ग्राम प्रधान राजकुमार कुशवाहा के बड़े भाई रामकृपाल सिंह कुशवाहा के बाएं हाथ में गोली लग गई। सीओ एसपी सिंह ने बताया है कि मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed