{"_id":"67993d7228469d3c2f0d5a1f","slug":"hetimapur-mein-sadak-haadasa-chaar-yuvakon-kee-maut-deoria-news-c-7-1-gkp1057-822167-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: हेतिमपुर में सड़क हादसा, चार युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: हेतिमपुर में सड़क हादसा, चार युवकों की मौत
Wed, 29 Jan 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
देवरिया/देसही देवरिया। हेतिमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर छोटी गंडक नदी के पास सोमवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ही बाइक पर सवार चार युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। महुआडीह थानाक्षेत्र के हेतिमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर छोटी गंडक नदी के पश्चिमी पुल के पास सोमवार की रात साढ़े ग्यारह बजे के करीब एक बाइक को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक पर चार युवक सवार थे। वह कसया से हाटा की तरफ जा रहे थे। टक्कर के बाद चारो युवक सड़क पर गिर गए, जिससे वह अन्य वाहनों की भी चपेट में आ गए। युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस बीच घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची हेतिमपुर चौकी पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर एंबुलेंस से महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भिजवाया। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया। मृतकों की पहचान कु्शीनगर जिले के कसया कोतवाली के भैंसहा गांव निवासी अतुल सिंह (18) पुत्र विनोद सिंह, हाटा कोतवाली के शहबाजपुर निवासी पिंटू गोंड (20) पुत्र रणजीत गोंड और कुशीनगर के ही हाटा कोतवाली के मुंडेरा उपाध्याय निवासी नितेश सिंह (19) पुत्र नंदलाल सिंह व महुआडीह थाना क्षेत्र के चक नारायणपुर निवासी अंकित गोंड (21) पुत्र नरायन गोंड के रूप में हुई। मरने वाले में तीन युवक कुशीनगर के और एक देवरिया के चक नारायणपुर का है। हादसे के शिकार चारो युवक क्षेत्र के बहुचर्चित 41-41 उर्फ पापा गैंग के सक्रिय सदस्य बताए जा रहे हैं। एक युवक के हाथ पर पापा लिखा हुआ था। पुलिस अभी मामले की जांच में जुटी है कि इन चारों के खिलाफ कोई केस दर्ज है या नहीं। हालांकि पुलिस इनकी गतिविधियों को ठीक नहीं मान रही है। एसओ महुआडीह अनिल कुमार का कहना है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक ही बाइक पर सवार चार युवकों की मौत हो गई। उनका नाम एक गैंग से जुड़े होने की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। उनके साथ हादसे के समय रहे और साथियों की भी पहचान की जा रही है।
विज्ञापन