फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Her book was published in Public

लोक माधुरी पुस्तक का विमोचन हुआ

Mon, 11 Jul 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Mon, 11 Jul 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
Her book was published in Public
पुस्तक का विमोचन - फोटो : अमर उजाला
 जिला पंचायत सभागार में जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव ने सौदागर सिंह की पुस्तक लोक माधुुरी का विमोचन किया। डीएम ने भोजपुरी को अगाध प्रेम की भाषा बताया। 
विज्ञापन

विमोचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव ने कहा कि भोजभुरी भाषा में मिठास होता है। भोजुपरी भाषा में प्रकाशित इस पुस्तक में लोक संस्कृतियों और लोक रंगों का सम्मिश्रण मिलेगा। सामाजिक सरोकारों से लेकर क्षेत्रीय लोक परंपराओं को शामिल कर इस पुस्तक की रचना की गई है। इसमें सभी कृतियां छंदवद्ध और रागयुक्त हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. रवींद्र श्रीवास्तव जुगानी भाई ने कहा कि इस पुस्तक में इस जिले की विशेषताओं को जोड़ते हुए यहां की विशिष्टताओं को गिनाया गया है। डॉ. दिवाकर प्रसाद तिवारी ने कहा कि इस पुस्तक में लोक परंपराओं और भोजुपरी के इतिहास पर प्रकाश डाला गया है। डॉ. प्रेमशीला शुक्ला ने इस पुस्तक की विशेषताओं को गिनाया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे डॉ. अरुणेश नीरन ने कहा कि यह भोजपुरी के लिए विशेष उपलब्धि है। सौदागर सिंह की यह रचना उत्कृष्ट, जनोपयोगी और प्रेरणादायी है। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। पुस्तक के रचयिता सौदागर सिंह ने इस पुस्तक की रचना के बारे में बताया। इस अवसर पर सुमन दुबे, रवींद्र प्रताप, इंद्र कुमार दीक्षित, डॉ. मिथिलेश सिंह, संजय श्रीवास्तव, बीएन सिंह, रवींद्र मोहन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कैप्टन वीरेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed