{"_id":"688bb865e7a3911ef20e81b8","slug":"heavy-rent-lack-of-facilitiesmore-trouble-for-travelers-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-159738-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: किराया भारी, सुविधा नदारद...यात्रियों की बढ़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: किराया भारी, सुविधा नदारद...यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Fri, 01 Aug 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
देसही देवरिया। हाटा-देवरिया और हेतिमपुर-देवरिया मार्ग पर परिवहन निगम की बस सेवा शुरू करने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ रही है। दोनों मार्गों से जिला मुख्यालय की दूरी करीब 28 किमी है, मगर अब तक यहां परिवहन की सरकारी सुविधा उपलब्ध नहीं है।
लोगों का कहना है कि कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के प्रयास से मार्गों का चौड़ीकरण तो हुआ, मगर सरकारी बसें नहीं चल पाईं। इसके चलते यात्रियों को निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिनमें मनमाना किराया वसूला जाता है। हाटा से देवरिया तक 80 रुपये और हेतिमपुर से 70 रुपये तक का किराया लिया जा रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत छात्रों और मरीजों को होती है।
इन मार्गों पर स्थित महाविद्यालयों में पढ़ाई करने वाले छात्र परीक्षा के दिनों में विशेष तौर पर परेशान रहते हैं। उन्हें तय समय से काफी पहले घर से निकलना पड़ता है, फिर भी कई बार विलंब हो जाता है।
विज्ञापन
मरीजों को भी मेडिकल कॉलेज या जिला अस्पताल पहुंचने के लिए कई बार वाहन न मिलने पर लौटना तक पड़ता है। संवाद