फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Heavy rain throughout the day, relief from humidity

Deoria News: दिनभर झमाझम बारिश, उमस से मिली राहत

Sun, 03 Aug 2025 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 03 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain throughout the day, relief from humidity
बारिश के बाद खुखुंदू कस्बे की मुख्य सड़क पर जमा पानी - फोटो : स्रोत विज्ञ​प्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। उमस भरी गर्मी के बाद रविवार को हुई झमाझम बारिश से लोगों को राहत मिली है। इससे फसलों को संजीवनी मिली तो किसानों ने राहत महसूस किया।
सुबह बारिश शुरू होने से मौसम खुशगवार हो गया। गली मोहल्लों में बारिश तेज होने पर नालियां उफनाती रहीं। वहीं कमी आने पर स्थिति सामान्य रही। शहर के अलावा आसपास के गांवों में बारिश से फसलों को काफी फायदा हुआ।
धान की फसलें पानी पाकर लहलहाने लगीं। सदर ब्लॉक के परसिया अहीर, सोंदा, पिपरा चंद्रभान, सकारापार, सोनूघाट समेत सभी गांवों में लोगों ने बारिश से खुशी जताई। परसिया अहीर के गामा मिश्रा ने कहा कि बारिश से सिंचाई की लागत में कमी आएगी। इससे फसलों को काफी फायदा होगा। बरहज संवाद के अनुसार नगर के अलावा भलुअनी, मगहरा, करुअना, सोनाड़ी, गड़ेर, देवपार, कपरवार, बरांव आदि क्षेत्रों में भी जमकर बारिश हुई। खराब मौसम के चलते दुकानें समय से पहले बंद हो गईं। जिससे चौराहों पर सन्नाटा पसर गया।
विज्ञापन

जबकि कपरवार तिराहा स्थित रुद्रपुर और रामजानकी मार्ग पर बारिश का पानी नाले से ऊपर होकर बहने लगा था। तहसील परिसर में भी जलजमाव हो गया है। लोगों के अनुसार इस वर्ष पहली बार ऐसी बारिश हुई है। जिससे खेतों में पानी लग गया है। जो फसलों के लिए लाभदायक है। देसही देवरिया संवाद के अनुसार बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी। खेत पानी से भर गए। पानी एक खेत से दूसरे खेतों में बह रहा है। इससे किसानों को काफी राहत मिली है। सूख रही फसलें अब हरी-भरी हो जाएगी। मईल संवाद के अनुसार बारिश से भागलपुर मईल मुख्य सड़क पर नरियावं गांव के सामने सड़क पर पानी लग रहा है। निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से बरसात की पानी से जल जमाव होने के कारण सड़क पानी से भर गई है। लोगों को सड़क पर पैदल चलने में मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि दिलीप कुमार ने बताया सड़क बनाते समय किनारे पर नाली का निर्माण नहीं किया गया। इससे दिक्कत हो रही है।सड़क ऊंची हो गई है। इससे हल्की बारिश में भी आसपास के लोगों के घर में पानी घुस जा रहा है। खुखुंदू संवाद के अनुसार रविवार को हुई बारिश में कस्बे के मुख्य मार्ग पर जलभराव हो गया। बड़ोदा यूपी बैंक से लेकर उपडाकघर और पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोड़ तक मुख्य सड़क बारिश के पानी से लबालब भर गया। पास के दुकानों और घरों तक पानी घुस गया। मगर सबसे अधिक दिक्कत पैदल चलने वाले राहगीरों को हो रही थी। इसके अलावा अगल-बगल घरों और दुकानों में भी बारिश का पानी घुस गया।

बाजार वासियों का कहना है कि अगर लगातार बारिश हुई तो इसी तरह सड़क पानी से लबालब भरा रहेगा। फिर बाजार में कोई ग्राहक आएगा ही नहीं। बाजार के लोगों ने जलनिकासी की व्यवस्था की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed