{"_id":"578e5c214f1c1b1a7fc4b739","slug":"heavy-rain-fell-in-the-two-houses","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज बारिश में दो मकान गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज बारिश में दो मकान गिरे
देवरिया
Updated Tue, 19 Jul 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
बारिश के दौरान कुसुम्हा में गिरा खपरैल का मकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। तीन दिनों से हो रही बारिश से क्षेत्र के कुसुम्हा और सोनबरसा गांव में दो खपरैल के मकान गिर गए। इस दौरान तीन पशु घायल हो गए। नगर में नाला उफना कर सड़कों पर बहने लगे हैं।
सेमरौना चौराहे के करीब नगर पंचायत की ओर नवनिर्मित नाला भी बारिश में बह गया, जिससे कई दुकानों में पानी घुस गया। कुसुम्हा गांव के सुरेश यादव का परिवार खपरैल की मकान में रहकर गुजर बसर करता है। सोमवार की रात अचानक मिट्टी की दीवारें गिरने लगी। घर के अंदर सो रहे लोग भागकर अपनी जान बचाए। हालांकि एक गाय घायल हो गई। घर गिर जाने के कारण पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे जिंदगी जीने को मजबूर हैं।
सोनबरसा गांव में अशोक पांडेय की दीवार गिर गई। जिसमें दबकर दो जानवर घायल हो गए। नगर के सेमरौना चौराहा, बस स्टेशन परिसर, टेढ़ा वार्ड की सड़कों पर पानी लगा है। सेमरौना चौराहे पर बारिश की पानी को नव निर्मित नाला रोक नहीं पाया।
विज्ञापन
दस दिन पहले बनकर तैयार नाला बह गया। जिससे चौराहे पर रमाशंकर विश्वकर्मा, राधेश्याम, श्रीनिवास, रामाश्रय, रामकुमार आदि लोगों के घरों में पानी घुस गया। दुकानदारों को नाला टूटने से पानी आ जाने पर काफी नुकसान झेलना पड़ा।
दुकानदारों ने कहा कि नाला निर्माण में भारी अनियमितता की गई। उन्होंने नाला निर्माण के कार्यों की जांच कराने की मांग की। वहीं लुअठही चौराहे पर गांव में जाने वाली सड़क पर करीब एक फिट पानी लग गया है, जिससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं।