फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   health worker died in accident

सड़क हादसे में महिला स्वास्थ्य कर्मी की मौत

Sat, 23 Apr 2022 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
health worker died in accident
सड़क हादसे में महिला स्वास्थ्य कर्मी की मौत
विज्ञापन

ड्यूटी जाते समय सवरेजी गांव के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। खामपार थाना क्षेत्र के सवरेजी गांव के सामने ड्यूटी आ रही एक स्वास्थ्य कर्मी की सड़क हादसे में शुक्रवार को मौत हो गई है। जानकारी पर घर में चीख-पुकार मच गई। परिवारीजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

बनकटा थाना क्षेत्र की रहने वाली जोखनी देवी (58) भटनी सीएचसी में कार्यरत थीं। बृहस्पतिवार को वह अपने बेटे के साथ ड्यूटी करने भटनी आ रही थीं। तभी खामपार थाना के सवरेजी गांव के सामने बाइक अनियंत्रित होने से वह गिर कर घायल हो गईं। गांववालों ने स्वास्थ्य कर्मी को सीएचसी पहुंचाया, जहां स्थिति गंभीर देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान स्वास्थ्य कर्मी की शुक्रवार भोर में मौत हो गई। इसकी जानकारी पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। बेटे मनीष सहित परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि ड्यूटी आ रही महिला स्वास्थ्य कर्मी की मौत हो गई है। पीड़ित परिवार की हर संभव सहायता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed