{"_id":"6935c35b5c7c97af3e049fdd","slug":"health-fair-patients-suffering-from-fever-cough-and-cold-arrived-deoria-news-c-208-1-deo1010-169612-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोग्य मेला : बुखार, खांसी, जुकाम के पहुंचे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोग्य मेला : बुखार, खांसी, जुकाम के पहुंचे मरीज
Sun, 07 Dec 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
भागलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ईलाज करते डॉ एस के सिंह।संवाद
देवरिया। जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीज पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद दवा के साथ सतर्कता बरतने की हिदायत दी।
भागलपुर संवाद के अनुसार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को आरोग्य मेले में सुबह से मरीज पहुंचने लगे। प्रभारी डॉ. एसके सिंह ने मरीजों का इलाज किया। डाॅ. एसके सिंह ने बताया कि मेले में बुखार, जुकाम, खांसी के मरीजों की संख्या अधिक है। सात मरीजों के रक्त की जांच हुई, जिसमें 2 शुगर, 2 मरीज स्नोफिलिया और 3 मरीज टायफाडड के थे। सुबह से 36 मरीजों का जांच कर दवा दी गई है। पड़री बाजार संवाद के अनुसार, नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पड़री बाजार में 2.15 बजे तक कोई विशेषज्ञ डाॅक्टर नहीं पहुंचा था। केवल फार्मासिस्ट दीपक वर्मा, वार्ड बॉय प्रिंस सिंह उपस्थित थे। फार्मासिस्ट दीपक वर्मा मरीजो को दवा वितरित कर रहे थे। मेले मे 70 मरीज आए, जिन्हें दवा वितरित की गई। क्षेत्र के विश्वामित्र गिरि, गोपाल पांडेय, राम उग्रह यादव, विमलचन्द पांडेय, शेरमोहम्मद अंसारी, शमशेर अंसारी, बब्बन शर्मा, प्रदीप मदेशिया, रत्नेश सिंह, गोविंद यादव, रामानंद प्रसाद, अरुण कुमार आदि ने यहां डाॅक्टर की नियुक्ति की मांग की है। खुखुंदू संवाद के अनुसार, मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में रविवार को न्यू पीएचसी खुखुंदू में 60 मरीजों का उपचार किया गया। इस दौरान डॉग बाइट के पांच मामले भी पहुंचे, जिनको रेबिज का इंजेक्शन लगाया गया। न्यू पीएचसी खुखुंदू में चिकित्सा प्रभारी डाॅ. अंबुज यादव और बीएएमएस डाॅ. जे.पी. मोर्या ने मरीजों की जांच की। चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि इस दौरान पांच मरीज ऐसे आए जो डॉग बाइट के थे। बरियारपुर संवाद के अनुसार, मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में पथरदेवा क्षेत्र के रामपुर अवस्थी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. योगेश कुमार ने 37 मरीजों की जांच कर दवा वितरण किया।