{"_id":"67fab2d6be1c133dd00cc0d1","slug":"health-certificate-will-have-to-be-given-to-learn-swimming-without-it-registration-is-not-allowed-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-151431-2025-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तैराकी सीखने के लिए देना होगा स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, बिना इसके नहीं पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तैराकी सीखने के लिए देना होगा स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, बिना इसके नहीं पंजीकरण
Sun, 13 Apr 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 13 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
- एक अप्रैल को तरणताल का हुआ था शुभारंभ, अब ऑनलाइन पंजीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में संचालित तैराकी के शिविर में पंजीकरण के लिए आने वाले खिलाड़ियों व शौकिया को स्वास्थ्य प्रमाण पत्र देना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके बिना पंजीकरण नहीं होगा। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया में इसे भी अपलोड करना होगा। ऐसे में संबंधित लोग चिकित्सकों के यहां दौड़ लगा रहे हैं।
रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्थित तरणताल में अब धीरे-धीरे रौनक बढ़ने लगी है। नए सत्र से ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया लागू होने के बाद बीते 10 दिनों तक यहां चहल-पहल ही गायब रही। कारण इस बार खेल निदेशालय की ओर से एमबीबीएस चिकित्सक की ओर से जारी स्वास्थ्य प्रमाण पत्र को अनिवार्य बना दिया गया है। इसके अलावा तैराकी में पंजीकरण के लिए ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर, तैराक की फोटो, आधार कार्ड व हस्ताक्षर, पते का प्रूफ, माता व पिता का नाम खेल साथी पोर्टल पर लॉग इन कर अगली प्रक्रिया के बाद ही पंजीकरण पूर्ण हो पाएगा। पोर्टल पर इन प्रमाण पत्रों को अपलोड भी किया जाना है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद अप्रैल के शुरुआती सप्ताह में तैराकी में खिलाड़ियों की संख्या नगण्य रही। कुछ लोगों को तो यह व्यवस्था ही समझ में नहीं आई और इसे लेकर स्टेडियम स्थित तरणताल के गेट पर कर्मचारियों व तैराकी के इच्छुक लोगाें में कहासुनी की स्थिति भी बनीं। हालांकि अब इस स्थिति में सुधार दिखने लगा है। धीरे-धीरे ही सही, तैराकी के इच्छुक लोग अब ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया का पालन करके ही आने लगे हैं, हालांकि कुछ लोगों ने बताया कि सबसे ज्यादा दिक्कत स्वास्थ्य प्रमाण पत्र बनवाने में आ रहा है। इसे लेकर चिकित्सकों के यहां दौड़ भी लगानी पड़ रही है। निजी चिकित्सकों को उनकी पूरी फीस देने के बाद ही यह बन पा रहा है।
-- -- --
खेल निदेशालय की ओर से ही इस बार तैराकी सहित अन्य खेलों में पंजीकरण के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की गई हैं। तैराकों के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र को अनिवार्य बनाया गया है। मकसद यह है कि किसी को त्वचा संबंधित कोई रोग हो तो अन्य खिलाड़ी इसकी चपेट में न आए। यह व्यवस्था खिलाड़ियों की सेहत को ध्यान में रखकर बनाई गई है।
विज्ञापन
....अनुराग श्रीवास्तव, जिला क्रीड़ाधिकारी