{"_id":"65ca6817b0ea1cebdf0e7a24","slug":"headmaster-found-absent-in-inspection-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-119257-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बीएसए के निरीक्षण में प्रधानाध्यापिका अनुपस्थित, मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बीएसए के निरीक्षण में प्रधानाध्यापिका अनुपस्थित, मांगा स्पष्टीकरण
Tue, 13 Feb 2024 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 13 Feb 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पथरदेवा विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बंजरिया का सोमवार को बीएसए ने निरीक्षण किया। वहां तैनात प्रधानाध्यापिका ज्योत्सना सिंह गैरहाजिर थीं। उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव सोमवार को अचानक पथरदेवा विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बंजरिया में पहुंची तो खलबली मच गई। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका बिना पोर्टल पर कोई सूचना भेजे अनुपस्थित थीं। जब बीएसए ने फोन से उनसे गैरहाजिर होने का कारण पूछा तो उन्होंने बीआरसी पथरदेवा जाने की बात बताई। इस पर बीएसए ने उन्हें बिना किसी सूचना बीआरसी कार्यालय जाने व ऑनलाइन आवेदन के बगैर अनुपस्थित रहने के लिए कड़ी फटकार लगाई। साथ ही उन्होंने नोटिस जारी कर उनसे अनुपस्थित होने का स्पष्टीकरण मांगा है।