फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   haryana made wine caught

आर्मी लिखे डाक पार्सल ट्रक से 25 लाख की हरियाणा निर्मित शराब बरामद

Sat, 07 Mar 2020 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
haryana made wine caught
आर्मी लिखे डाक पार्सल ट्रक से 25 लाख की शराब बरामद
विज्ञापन

सीओ की मौजूदगी में खड़े ट्रक की तोड़ी गई सील
संवाद न्यूज एजेंसी
लार/मेहरौनाघाट। चार दिन पूर्व खड़ा कराए गए आर्मी डाक पार्सल लिखे ट्रक की शनिवार को सीओ की मौजूदगी सील तोड़ी गई। इसमें हरियाणा निर्मित करीब 25 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद की गई। ट्रक का चालक आर्मी के अफसरों से बात करने के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
चार दिन पूर्व देर रात को मेहरौना चौकी इंचार्ज योगेंद्र यादव, कांस्टेबल दिव्यशंकर राय, अभय, धीरज तिवारी, आशुतोष बिहार जाने वाली वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी एक राजस्थान नंबर का ट्रक आता दिखाई दिया। रोकने पर अंदर से निकले चालक ने पुलिस पर रौब झाड़ते हुए बोला कि यह गाड़ी डाक पार्सल है जो आर्मी का है। ट्रक चालक वरिष्ठ आर्मी अधिकारी से बात करने की बात कह फोन मिलाते हुए एक दुकान में घुस गया। इसके बाद से वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसके बाद चार दिनों तक पकड़ा गया ट्रक चेकपोस्ट पर खड़ा रहा। शनिवार को लार एसओ की सूचना पर पहुंचे सीओ वरुण मिश्र की मौजूदगी में ट्रक की सील तोड़ी गई। तलाशी के दौरान डेढ़ सौ पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। इस बाबत एसओ विनय सिंह ने बताया कि करीब 25 लाख की शराब पकड़ी गई है।
विज्ञापन

फोटो समाचार
गौरीबाजार में पकड़ी गई 65 लाख की शराब
स्थानीय पुलिस और एसओजी टीम को संयुक्त रूप से मिली सफलता
तीन लोग आए गिरफ्त में, लग्जरी कार भी हुई बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
गौरीबाजार। स्थानीय पुलिस और एसओजी टीम को शनिवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। हरियाणा से एक ट्रक पर लादकर बिहार भेजी जा रही लगभग 65 लाख रुपये कीमत की अवैध शराब के साथ तीन लोगों को दबोच लिया। पुलिस ने एक लग्जरी कार भी बरामद की है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को रामपुर चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को यह सूचना मिली कि होली पर्व पर हरियाणा निर्मित शराब लादकर एक ट्रक बिहार जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी विजय सिंह गौर, एसआई रवींद्र यादव, विजय कुमार यादव, रंजीत सिंह, हेड कांस्टेबल दिलीप कुमार, एसओजी टीम प्रभारी अनिल कुमार यादव, संतोष सिंह यादव, घनश्याम सिंह आदि संदिग्ध वाहन के आने का इंतजार करने लगे। इसी बीच गोरखपुर की तरफ से तेज रफ्तार आ रहा एक ट्रक चालक पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने उसका पीछा कर पकड़ लिया और थाने ले आए। इसी के पीछे आ रहे एक लग्जरी कार को भी पुलिस ने पकड़ लिया। हालांकि, इसमें सवार भाग गए। जांच के दौरान इस ट्रक में 950 पेटी हरियाणा निर्मित रोमियो क्रेजी 180 एमएल शराब मिली। शराब की कीमत 65 लाख रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए लोगों ने अपना नाम संजय परनवाल निवासी सोनीपत हरियाणा, भलुअनी थानाक्षेत्र के सोनाडी गांव का रहने वाला नंदू यादव और गोरखपुर जिले के झंगहा थानाक्षेत्र के महुई गांव निवासी मनीष कुमार बताया। उन्होंने बताया कि हरियाणा से शराब लादकर होली पर बेचने के लिए बिहार ले जा रहे थे। थाना प्रभारी विजय कुमार गौर ने बताया कि पकड़े गए लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। स्थानीय पुलिस ने एक पखवारे पूर्व बैतालपुर पुलिस चौकी के समीप ट्रक पर लदे लगभग 55 लाख रुपये कीमत की 870 पेटी रोमियो क्रेजी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया था।
अवैध शराब बनाने के तीनों आरोपी भेजे गए जेल
संबंधित देशी शराब की दुकान निलंबित, जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। नगर के 115 नम्बर रेलवे क्रॉसिंग पर स्थित देशी शराब की दुकान के गोदाम में अवैध बनाने के तीनों आरोपियों को शनिवार को जेल भेज दिया गया। वहीं, आबकारी अधिकारी ने संबंधित देशी शराब की दुकान को फिलहाल निलंबित कर दिया है। आबकारी ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है।
भटनी पुलिस को शुक्रवार भोर में मुखबिर से सूचना मिली कि भटनी बाईपास के 115 नम्बर रेलवे क्रॉसिंग के पास अवैध शराब बनाने व बेचने का धंधा चल रहा है। सूचना पर थानाध्यक्ष भीष्मपाल सिंह यादव हमराहियों के साथ नगर के 115 नम्बर रेलवे क्रॉसिंग के पास स्थित देशी शराब की दुकान के पास उसके गोदाम में छापा मारा। जहां तीन युवक शीशियों में शराब भरकर पैकिंग कर रहे थे। पुलिस ने मौके से 50 शीशी अपमिश्रित देशी शराब पैकिंग, सीलिंग मशीन, भारी मात्रा में खाली बोतलें, ढक्कन, रैपर, केमिकल, ड्रम, आरओ वाटर की बोतलें, यूरिया, आक्सीटोसिन इंजेक्शन आदि सामान बरामद किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम अमरेश यादव निवासी वृंदावन सराय, रसड़ा जिला बलिया, आनंद यादव निवासी मलफ हरसेनपुर मंगवा थाना-नगरा जिला बलिया व जयप्रकाश यादव निवासी बरवा मानसिंह थाना रामपुर कारखाना, देवरिया बताया। पकड़े गए लोगों ने अवैध रूप से शराब बनाकर बगल की देशी शराब की दुकान में बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने तीनों पर धोखाधड़ी और मिलावट खोरी व स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज किया। शनिवार को आरोपियों को जेल भेज दिया गया। वहीं, आबकारी विभाग ने गम्भीर अपराध मानते हुए तत्काल प्रभाव से दुकान को निलंबित कर दिया। इस संबंध में आबकारी निरीक्षक रवि जायसवाल ने बताया कि दुकान को सस्पेंड कर मामले की जांच की जा रही है। मालिक की संलिप्तता पाए जाने पर दुकान को बर्खास्त करने की कार्रवाई की जाएगी।
उधार में शराब नहीं देने पर सेल्समैन को पीटा
मेहरौनाघाट। क्षेत्र की एक सरकारी देशी शराब की दुकान पर शुक्रवार की देर शाम युवक को उधार में शराब नहीं देना सेल्समैन को महंगा पड़ गया। नाराज युवक ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया और सेल्समैन की पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों को देखकर आरोपी युवक भाग निकले। आरोप है कि भागते समय काउंटर में बिक्री के रखे रुपये भी लेकर भाग गए। पीड़ित सेल्समैन ने पांच युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

बलिया जिले के बेल्थरा के असरेपुर गांव निवासी सौरभ सिंह लार थाना क्षेत्र के नदौली गांव के सरकारी अंग्रेजी शराब की दुकान पर सेल्समैन का काम करते हैं। आरोप है कि थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक दुकान पर पहुंचा और उधर शराब मांगने लगा। मना करने पर वह फोन कर अपने गांव से साथियों को बुला लिया। आरोप है कि अन्य युवकों के पहुंचते ही दुकान से बाहर निकालकर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। अपने साथी को पिटते देखकर अन्य सेल्समैन भाग कर बाहर शोर मचाए। आवाज सुनकर पहुंचे लोगों को देख आरोपी युवक भाग निकले। लोगों ने घायल सेल्समैन को सीएचसी पहुंचाया, जहां उसका इलाज हुआ। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी युवकों की तलाश में जुट गई। मुनीम का आरोप है कि युवक कैश काउंटर में बिक्री का रखा तीन से चार हजार रुपये भी लेकर भाग निकले। पीड़ित ने एक गांव के पांच युवकों के खिलाफ मारपीट और पैसे लेकर भागने की तहरीर दी है। इस बाबत एसओ विनय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed