{"_id":"6a1f21a5b80e3a508e0462c9","slug":"haryana-made-liquor-recovered-from-a-luxury-car-smuggler-arrested-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-183487-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: लग्जरी कार में हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: लग्जरी कार में हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Wed, 03 Jun 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर (देवरिया)। अपराध और शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को लग्जरी कार से हरियाणा निर्मित सात पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 23,050 रुपये बरामद किए। कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगा था। आरोपी की पहचान प्रमोद कुमार (28) निवासी पिपली, थाना खरखौदा, जनपद सोनीपत (हरियाणा) के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात संदिग्धों और वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि एक कार में शराब की खेप लेकर बिहार की तरफ जा रही है। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस टीम ने नदावर पुल के पास घेराबंदी कर फर्जी नंबर प्लेट लगी कार को रोक लिया। तलाशी लेने पर वाहन से सात पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब बिक्री के 23,050 रुपये नकद, फर्जी नंबर प्लेट तथा शराब से लदी कार को भी जब्त कर लिया। आरोपी पर सलेमपुर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
...
कोट
अवैध शराब के धंधे और तस्करी पर प्रभावी अंकुश के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सलेमपुर पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी कार से अंग्रेजी शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मनोज कुमार, सीओ सलेमुपर