फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   hangama over death in hospital

निजी अस्पताल में इलाज दौरान वृद्ध महिला की मौत, तीमारदारों ने किया हंगामा

Mon, 29 Nov 2021 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
hangama over death in hospital
निजी अस्पताल में इलाज दौरान वृद्ध महिला की मौत, तीमारदारों ने किया हंगामा
विज्ञापन

भटनी। नगर स्थित निजी अस्पताल में रविवार को इलाज के दौरान वृद्ध महिला की मौत हो गई। तीमारदारों ने अस्पताल पर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।

भटनी थाना क्षेत्र के बेहरा डाबर गांव निवासी सहदेवा देवी (60) की रविवार शाम तबीयत खराब हो गई। परिवारीजन नगर के नकहनी चौराहे पर स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। आरोप है कि अस्पताल वाले मौत के बाद गंभीर स्थिति बताकर महिला को रेफर कर दिए थे। बाद में परिजनों को महिला की मौत होने की जानकारी मिली तो वे हंगामा करने लगे। घर वाले अस्पताल के डॉक्टर और कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और परिजनों और अस्पताल कर्मियों से पूछताछ की। इस बाबत एसओ गोपाल पांडेय ने बताया कि इलाज के दौरान महिला की मौत हुई है। परिवारीजनों ने अस्पताल कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed