फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   hangama on vaccination center

डॉक्टर नहीं मिले तो किया हंगामा

Mon, 22 Mar 2021 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
hangama on vaccination center
डॉक्टर नहीं मिले तो किया हंगामा
विज्ञापन

पयासी स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मासिस्ट की देख-रेख में लग रहा टीका
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पयासी में सोमवार को कोरोना टीकाकरण के दौरान डॉक्टर के न रहने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। लोगों की शिकायत के बाद अफसरों के निर्देश पर डॉक्टर आनन-फानन केंद्र पर पहुंचे। एसडीएम ने सीएमओ से कार्रवाई की बात कही है।

न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को फार्मासिस्ट सिद्धेश्वर त्रिपाठी की देखरेख में कोरोनारोधी टीकाकरण किया जा रहा था। इसी बीच पयासी गांव के बृजभान मिश्र, कपिलदेव, लाल बचन, शीला देवी, श्याम विहारी, तेतरी देवी, रेशमा देवी, स्वामी नाथ, कोमलावती मिश्र, बालकेशिया देवी, श्याम सुंदरी वैक्सीन लगवाने पहुंचे। डॉक्टर के न रहने पर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इसी बीच किसी ने फोन कर एसडीएम व सीएमओ को इसकी सूचना दे दी। एसडीएम और सीएमओ ने न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी को जब हिदायत दी तो वह अस्पताल पहुंचे। इस बाबत सीएचसी के प्रभारी डॉ. अतुल कुमार ने बताया कि लोगों की शिकायत सीएमओ को भेज दी गई है। इस संबंध में एसडीएम ओमप्रकाश बरनवाल ने कहा कि पयासी गांव के कुछ लोग अस्पताल पर डॉक्टर के न रहने की शिकायत लगातार कर रहे हैं। इसकी जांच कराने के लिए सीएमओ से कहा गया है। अगर डॉक्टर लापरवाह मिलते हैं तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed