फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Hamlet all the station 11 hours a standstill

पुरवा सब स्टेशन 11 घंटे तक ठप

Fri, 12 Aug 2016 10:13 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 12 Aug 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
Hamlet all the station 11 hours a standstill
Power cut leads 21 die in Hyderabad govt hospital as staff blame - फोटो : demo
देवरिया। तकनीकी खामियों के चलते शहर और देहात के लोगों को बिजली कटौती झेलनी पड़ी। जंफर कटने से पुरवा सब स्टेशन 11 घंटे से अधिक समय तक ठप रहा। इन्वर्टर के जवाब देने से लोग बेहाल  हो गए।
विज्ञापन


बिजली नहीं मिलने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उमस और गर्मी के चलते लोगों की परेशानियां और बढ़ गई। बृहस्पतिवार की रात 11 बजे शहर के कसया रेलवे क्रासिंग स्थित मालगोदाम के पास जंफर कट गया। इसके चलते 33 हजार वोल्टेज की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


इससे जुड़े भीखमपुर रोड, संकटमोचन नगर, रामगुलाम टोला, सोमनाथ मंदिर का इलाका, देवरही टोला के अलावा रामपुर कारखाना टाउन एरिया के सभी मोहल्लों में बिजली गुल हो गई। कुछ देर बाद घरों में लगे इन्वर्टर ठप हो गए। गर्मी और उमस से लोग बेहाल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसी तरह रात का समय गुजारा। उधर, तरकुलवा सब स्टेशन ब्रेक डाउन के चलते रात एक बजे ठप हो गया। दो फेस में आपूर्ति हो रही थी। ट्रांसफॉर्मर जलने की आशंका से आपूर्ति बाधित कर दी गई।

सुबह आठ बजे बिजली की आपूर्ति बहाल हो सकी। भटवलिया सब-स्टेशन स्थित नार्थ फीडर का ब्रेकर शुक्रवार को दोपहर एक बजे जल गया। इसके चलते गायत्रीपुरम, रामगुलाम टोला, पिड़रा आदि मोहल्ले में बिजली गायब हो गई। तीखी धूप ने शहरवासियों की दिक्कतों को बढ़ा दिया। स्कूल से पढ़ाई कर घर लौटे बच्चे गर्मी से बेहाल हो गए।


अवर अभियंता की टीम खराबी दूर करने में जुट गई। देसही देवरिया इलाके में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पटरी पर नहीं आ सकी। इसके चलते बच्चों की पढ़ाई और कामकाज प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed