फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Guruji, who was involved in the murder of husband along with his girlfriend, was suspended

Deoria News: प्रेमिका के साथ मिलकर पति की हत्या में शामिल रहे गुरुजी हुए निलंबित

Mon, 17 Jul 2023 11:41 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Guruji, who was involved in the murder of husband along with his girlfriend, was suspended
बीईओ की रिपोर्ट के बाद बीएसए ने भाटपाररानी के अहिरौली तिवारी के प्रधानाध्यापक पर की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। भाटपाररानी उम्र में छोटी प्रेमिका के साथ मिलकर उसके पति की हत्या में शामिल रहे प्रधानाध्यापक को जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय ने निलंबित कर दिया। खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर सोमवार शाम बीएसए ने यह कार्रवाई की। इधर जनपद स्तर पर विभागीय हलके में गुरुजी के इस बड़े कारनामे की खूब चर्चा रही।
28 जून को बिहार के सिवान जनपद के मैरवा थाना क्षेत्र के ग्राम जनिया निवासी चंद्रमा सिंह का शव भाटपाररानी थाना क्षेत्र के अहिरौली तिवारी गांव के बाहर मिला था। मृतक की अहिरौली तिवारी में ही ससुराल भी थी। पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर इसके खुलासे में जुटी हुई थी। रविवार को पुलिस ने इसका खुलासा किया तो सभी दंग रह गए। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी सुधा सिंह व उसके प्रेमी एवं अहिरौली तिवारी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र यादव को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सुधा ने बताया कि खामपार थाना क्षेत्र के जावाडीह निवासी एवं प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र यादव से उसके संबंध हैं। वर्ष 2010 से सुभाष इस गांव में तैनात है और वर्ष 2014 में उनके पत्नी का निधन हो गया। इसी विद्यालय में सुधा की मां रसोइया भी है। इसलिए सुधा भी अक्सर यहां आती जाती रहती थी। बताया जा रहा है कि पहले सुधा की शादी एक शिक्षक से हुई थी, जिसे बाद में उसने छोड़ दिया। इसके बाद सुभाष ने ही रूपये खर्च कर चंद्रमा से उसकी शादी कराई थी। इधर दोनों के बीच संबंध बहुत मधुर हो गए थे। मृतक दामाद चंद्रमा सिंह विदेश रहता था। घर आने पर वह पत्नी सुधा को मायके से विदा कराकर घर ले जाना चाहता था। परंतु सुधा जाना नहीं चाह रही थी। 25 जून की रात पति चंद्रमा जब ससुराल में पत्नी से मिलने आया तो उसने प्रेमी सुभाष को बुला लिया और फिर दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद गांव के बाहर दूरी पर श्मशान घाट के पास निर्जन स्थान पर ले जाकर शव को झाड़ी में छिपा दिया था। हत्या के चार दिन बाद पुलिस ने चंद्रमा सिंह का सड़ा गला शव बरामद किया था और इसकी छानबीन शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

रविवार को मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया था। इधर हत्या के केस में प्रधानाध्यापक के जेल जाने के बाद बीईओ भाटपाररानी संजीव कुमार सिंह ने उनके निलंबन की संस्तुति बीएसए से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


------
बीईओ भाटपाररानी के रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिक विद्यालय अहिरौली तिवारी के प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके ऊपर हत्या का केस दर्ज एवं जेल में निरुद्ध होने पर यह कार्रवाई की गई है।
...शालिनी श्रीवास्तव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed