फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Group of Kanwadis left for Deoghar by different buses

Deoria News: अलग-अलग बसों से कांवड़ियों का जत्था देवघर रवाना

Sun, 21 Jul 2024 01:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Group of Kanwadis left for Deoghar by different buses
खुखुंदू कस्बे से पहले दिन देवघर जाने के लिए निकला कांवरियों का जत्था।संवाद
- खुखुंदू से शनिवार को एक ही दिन पांच बसों से बड़ी तादाद में निकलें शिवभक्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। अलग-अलग पांच बसों से शनिवार को कांवड़ियों का बड़ा जत्था देवघर के लिए रवाना हुआ। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी तादाद में देवघर भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए निकले। शिवभक्तों ने हर-हर महादेव का नारा लगाया और फिर यात्रा पर निकले। इसके पहले प्राचीन शिव मंदिर मठिया में भी शिवभक्तों ने पहुंचकर माथा टेका।


खुखुंदू कस्बे और चौराहे से शनिवार को पहली बार पांच बसों से शिवभक्त देवघर भोलेनाथ नाथ का दर्शन करने के लिए निकले। इस दौरान क्षेत्र हर-हर महादेव के जयघोष से दिनभर गूंजता रहा। जत्थे में महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल थीं। इस बार सावन की शुरुआत सोमवार से हो रही है। सावन के पहले दिन देवघर में बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए कांवड़ियों का जत्था शनिवार को ही रवाना हो गया है। क्षेत्र से निकलें शिवभक्तों ने सबसे पहले प्राचीन शिव मंदिर मठिया पहुंच अपना माथा टेका। इसके बाद कांवड़ियों का जत्था थावे गोपालगंज बिहार के लिए निकला। वहां से होते हुए जत्था सुल्तानगंज पहुंच कर जल भरेगा। फिर वहां से देवघर पहुंच भोलेनाथ का दर्शन कर जल चढ़ाएगा। कुछ देर के लिए बाजार भगवामय हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed