फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   group caption

ग्रुप कैप्टन वरुण की सलामती के लिए मांगी जा रही दुआ

Thu, 09 Dec 2021 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
group caption
ग्रुप कैप्टन वरुण की सलामती के लिए मांगी जा रही दुआ
विज्ञापन

मंदिरों में हो रहे अनुष्ठान, वेलिंगटन के सैन्य अस्पताल में चल रहा उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी।
रुद्रपुर(देवरिया)। तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में घायल रुद्रपुर के कन्हौली गांव निवासी ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की सलामती और जल्द स्वस्थ होने के लिए जगह-जगह दुआ मांगी जा रही है। मंदिरों में अनुष्ठान हो रहे हैं। परिजनों के अनुसार उनका उपचार वेलिंगटन के सैन्य अस्पताल में चल रहा है। बुधवार रात हुआ ऑपरेशन सफल रहा। उन्हें अब बंगलुरु के सैनिक अस्पताल में भेजे जाने की तैयारी चल रही है।
कन्हौली गांव के मूल निवासी सेना से रिटायर कृष्ण प्रताप सिंह के बड़े बेटे वरुण प्रताप सिंह बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर में मौजूद थे। हादसे में सिर्फ वरुण सिंह ही बचे हैं। पौराणिक तीर्थ स्थल दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर आचार्यों ने भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर अनुष्ठान शुरू कर दिया। सोशल मीडिया से लेकर चौराहों पर लोग उनके ठीक होने की कामना कर रहे हैं। गाजीपुर भैंसही गांव में मुस्लिम समाज के लोगों ने उनकी सलामती के लिए दुआ मांगी। पं. श्रीकृष्ण उपाध्याय महिला महाविद्यालय और प्राथमिक विद्यालय रुद्रपुर सेकेंड में हादसे में शहीद हुए लोगों को श्रद्धाजंलि दी गई। इस दौरान वरुण की सलामती के लिए भी ईश्वर से प्रार्थना की। वरुण के चाचा, पूर्व विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि चिकित्सकों से हुई बातचीत के अनुसार उनकी हालत में सुधार है। उन्हें बंगलुरु के सैन्य अस्पताल में भर्ती किए जाने की योजना बन रही है। उनके परिवार के अन्य सदस्य वेलिंगटन पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

सीएम का संदेश लेकर पहुंचे डीएम और एसपी
रुद्रपुर। कन्हौली गांव में बृहस्पतिवार की सुबह जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन और एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र पहुंचे। उन्होंने शौर्य चक्र विजेता वरुण सिंह के चाचा व पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के निर्देश पर वे लोग आए है। इस घड़ी में प्रदेश सरकार और प्रशासन उनके परिवार के साथ हर पल खड़ा है। ईश्वर से वरुण के जल्द ठीक होने की कामना की जा रही है। इस अवसर पर एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय, सीओ जिलाजीत, अरविंद सिंह, कादम्बरी सिंह, गिरीराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्तूबर 2020 में भी वीरता का दे चुके हैं परिचय
रुद्रपुर। कुन्नूर में हेलिकॉप्टर हादसे में घायल शौर्य चक्र विजेता ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह 12 अक्टूबर 2020 को अपनी बहादुरी का परिचय दे चुके हैं। इस तिथि को तेजस की उड़ान के दौरान करीब दस हजार फिट की ऊंचाई पर विमान का फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम खराब हो गया था। उन्होंने अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए विमान की सुरक्षित लैडिंग कराते हुए अपनी और कई लोगों की जान बचाई। उनके इस साहस पर 15 अगस्त 2021 को राष्ट्रपति ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया। इसके बाद रुद्रपुर के लोग वरुण की बहादुरी के कायल हो गए। पिता केपी सिंह, मां उमा देवी, पत्नी गीताजंलि दोनों बच्चों के साथ अस्पताल पहुंचे हुए हैं। वरुण के छोटे भाई तनुज नेवी में मुंबई में तैनात हैं।

एकमंच पर आए नेता
रुद्रपुर। रुद्रपुर के लाल ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह की सलामती के लिए राजनैतिक दलों के नेता एकजुट हो गए। कांग्रेस के पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह के भतीजे के स्वस्थ होने की लिए विभिन्न दलों के नेताओं ने पूजा व प्रार्थना की। भाजपा विधायक सुरेश तिवारी कन्हौली गांव पहुंच कर उन्हें ढांढस बंधाया। सपा के पूर्व विधायक अनुग्रह नरायण सिंह उर्फ खोखा सिंह ने कहा कि क्षेत्र के होनहार युवक के लिए दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर पूजा की। भाजपा नेता मोहन उपाध्याय ने कॉलेज में बच्चों के साथ उनके स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की। बसपा के जिला सचिव उपेंद्र मास्टर, प्रताप तिवारी आदि ने घायल वरुण की सुरक्षित घर वापसी के लिए दुआ मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed