{"_id":"61b2488f0f2c7125ce5b3e63","slug":"group-caption-deoria-news-gkp419264880","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरुण का हाल जानने के लिए परेशान रहे घर-गांव वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरुण का हाल जानने के लिए परेशान रहे घर-गांव वाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरुण का हाल जानने के लिए परेशान रहे घर-गांव वाले
- आईसीयू में बाहर से ही बेटे को देखा मां बाप ने कन्हौली में दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर(देवरिया)। सैन्य हॉस्पिटल में भर्ती वरुण सिंह को वीडियो कॉल कर देखने के लिए गांव पर उनके परिजन तरस गए। हालांकि अस्पताल के आईसीयू के केबिन के बाहर से मां-बाप ने उन्हें देख कर गांव में रह रहे परिजनों व लोगों को उनके स्वास्थ्य के बारे जानकारी दी।
बृहस्पतिवार देर रात घायल वरुण सिंह को बंगलुरु के सैनिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वे पिछले वर्ष 2020 जुलाई में परिवार में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने कन्हौली गांव आए थे। इस दौरान उन्होंने गांव के कुछ लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल भी पूछा था। मिलनसार वरुण के घायल होने की खबर पर पूरे गांव के लोग उनके बारे में जानने को व्याकुल हैं। बृहस्पतिवार दोपहर गांव पर रह रहे परिजनों ने वीडियो कॉल कर उन्हें दिखाने के लिए अपील की। वहीं सेना के अधिकारियों ने प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए अस्पताल से उन्हें वीडियो कॉल पर दिखाने से मना कर दिया। अस्पताल में मौजूद माता, पिता आईसीयू के केबिन के बाहर से घायल बेटे को देख व्यथित हो गए। वरुण के गांव पर लोगों को आंखों देखा हाल बता कर लोगों को सांत्वना दी। अब गांव के लोगों को उनके कुशल लौटने की उम्मीद जगी है।