{"_id":"650a02d64819a6b6ae043467","slug":"greed-for-offerings-instead-of-solving-land-disputes-revenue-workers-are-creating-complications-deoria-news-c-208-1-deo1001-7780-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: चढ़ावे का लालच, भूमि विवाद सुलझाने के बजाय उलझा दे रहे राजस्वकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: चढ़ावे का लालच, भूमि विवाद सुलझाने के बजाय उलझा दे रहे राजस्वकर्मी
Wed, 20 Sep 2023 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 20 Sep 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। चढ़ावा न देने पर भूमि विवाद के मामलों का निस्तारण कुछ राजस्व कर्मियों की मनमानी से फंस जा रहा है। ये राजस्वकर्मी चढ़ाववा न मिलने पर मामले को सुलझने के बजाय उलझा दे रहे हैं। परेशान लोग आला अफसरों, तहसील और समाधान दिवस के चक्कर लगा रहे हैं। आला अफसर के फरियाद सुनकर कार्रवाई करने के निर्देश के बाद भी राजस्वकर्मी मामले का निपटारा नहीं कर रहे हैं।
भूमि के विवाद में मारपीट और हत्या की घटनाएं जिले में आए दिन हो रही हैं। इनपर नियंत्रण के लिए आला अफसर पूरी कोशिश कर रहे हैं। कई मामलों में त्वरित टीम बनाकर भी कार्रवाई की जाती है। पर जो मामला अटक जा रहा है उसे कुछ राजस्व कर्मी अपने फायदे के लिए लंबित कर दे रहे हैं। विभागीय सूत्रों के अनुसार पैमाइश आदि के नाम पर फरियादियों को दौड़ाया जा रहा है। आला अफसरों के निर्देश पर भी राजस्व कर्मी अपनी मनमानी कर रहे हैं। इनके चक्कर में फंस कर लोग परेशान भी हो रहे हैं। विवाद ज्यादा होने पर मामला मुकदमे तक पहुंच जा रहा है। इतना ही नहीं कई ऐसे मामले हैं जिनमें राजस्व कर्मियों को जांच मिली और खेल कर वे खुद ही उस संपत्ति का मालिक बन बैठे। सीलिंग और नजूल की भूमि इनकी मिलीभगत से भूमाफिया के नाम हो जा रही है। इतना जरूर है कि कुछ फरियादियों ने हिम्मत जुटाकर विजिलेंस से शिकायत की तो इन्हें जेल भी जाना पड़ा।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
केस-एक
- इसी माह भाटपाररानी तहसील परिसर से गोरखपुर एंटी करप्शन की टीम ने एक राजस्व निरीक्षक को पंद्रह हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। फरियादी से भूमि पैमाइश करने के नाम पर राजस्व निरीक्षक ने रुपयों की मांग की थी। मामले में आरोपी राजस्व निरीक्षक संतोष तिवारी के खिलाफ पुलिस ने भाटपाररानी थाने में केस दर्ज किया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
केस-दो
- 20 अगस्त 2022 को खुखुंदू थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने समाधान दिवस पर गुहार लगाई थी कि एसडीएम कोर्ट से आदेश के बाद भी पैमाइश नहीं हो रही है। मामले में डीएम ने तत्काल पैमाइश करने का निर्देश दिया, लेकिन इसके बावजूद पीड़ित से पांच हजार रुपये की मांग की गई। राजस्व निरीक्षक अशोक पांडेय को विजिलेंस ने रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ लिया।
-- -- -- -- -- --
केस-तीन
- जनवरी 2023 में रुद्रपुर तहसील के लिपिक विनोद सिंह को एक फरियादी से दो हजार रुपये लेते हुए विजिलेंस ने पकड़ लिया। कोतवाली में इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है। यह भी भूमि संबंधी एक मामले में रिश्वत लेते पकड़े गए थे।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
सीलिंग की भूमि कर दे रहे भू-माफिया के नाम
देवरिया। सीलिंग की भूमि भी कुछ राजस्व कर्मी मिलकर भू-माफिया के नाम कर दे रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले कलक्ट्रेट बार के पूर्व अध्यक्ष बृज बांके तिवारी की शिकायत पर दो मामले उजागर हुए हैं। इसमें रुद्रपुर और सलेमपुर तहसील क्षेत्र की जमीन है। जिनका नामांतरण किया गया है। संवाद
-- -- -- -- --
गए थे जांच करने... लेखपालों ने खुद करा लिया बैनामा
देवरिया। शहर के एसएसबीएल इंटर कॉलेज के पास एक भूमि का विवाद था। तत्कालीन जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने जांच बैठाई तो पता चला कि देवरिया सदर, सलेमपुर, भाटपाररानी तहसील में तैनात लेखपालों ने दो कट्ठा भूमि अपने परिजनों के नाम ही बैनामा करा ली है, जो करोड़ों रुपये की भूमि है। संवाद