फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Governments used to tremble due to Tikait's movement

Deoria News: टिकैत के आंदोलन से कांपती थीं सरकारें

Fri, 16 May 2025 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 16 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Governments used to tremble due to Tikait's movement
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। जिला मुख्यालय स्थित सिंचाई विभाग के डाक बंगले में बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की भारतीय किसान यूनियन ने 14वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
मुख्य अतिथि भाकियू के प्रदेश महासचिव सतीश चंद्र ओझा ने कहा कि महेंद्र सिंह टिकैत का पूरा जीवन संघर्षमय और सादगी भरा रहा। उनके आंदोलन से दिल्ली की सरकारे थर-थर कांपती थी।
विज्ञापन

भाकियू पूर्वी यूपी के उपाध्यक्ष किसान नेता विनय सिंह सैंथवार ने कहा कि एक समय था, जब प्रधानमंत्री की कुर्सी पर एचडी देवगौड़ा विराजमान थे, उस समय टिकैत को भारत सरकार में कैबिनेट मंत्री का पद लेने के लिए देवगौड़ा ने ऑफर दिया, मगर उन्होंने उसे ठुकरा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू पूर्वी यूपी के सचिव विनोद गुप्ता ने कहा कि टिकैत ने हिंदुस्तान की धरती पर बड़ी-बड़ी महा पंचायतें कर सरकारों को झुकाने का का काम किया था।
श्रद्धांजलि सभा में भाकियू गोरखपुर मंडल के संयोजक शहीद ख्वाजा मंसूरी, जिला संयोजक सदानंद यादव, मदन चौहान, मुन्ना सिंह, बृजेश यादव, दिग्विजय नारायण कुशवाहा, एसएस अंसारी, केश्वर राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed