{"_id":"632218d9010f507c352b125c","slug":"government-wants-to-suppress-mass-movement-ramashankar-vidyarthi-salempur-news-gkp450512039","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनांदोलन को दबाना चाहती है सरकार : रमाशंकर विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनांदोलन को दबाना चाहती है सरकार : रमाशंकर विद्यार्थी
विज्ञापन
सलेमपुर में प्रदर्शन करते सपा नेता रमाशंकर विद्यार्थी।
- फोटो : SALEMPUR
जनांदोलन को दबाना चाहती है सरकार : रमाशंकर विद्यार्थी
सपा विधायकों व नेताओं के घर छापे के विरोध में कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
सलेमपुर। लखनऊ में सपा नेताओं के घर छापा व कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी के नेताओं का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो व्यापक आंदोलन करने का बाध्य होंगे।
पार्टी कार्यालय पर पूर्व सांसद ने कहा कि समाजवादी पार्टी के विधायकों के महंगाई और बेरोजगारी के सवाल पर जनांदोलन को दबाने का कार्य पुलिस कर रही है। भाजपा सरकार भूल गई कि वह विपक्ष में 60 रुपये डीजल व 400 रुपये गैस सिलिंडर के दाम पर सदन से सड़क तक आंदोलन करती थी। अब महंगाई व बेरोजगारी के सवाल पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व सपा के विधायकों को उनके ही घर में बंद कर दरवाजे पर पुलिस लगा दी गई है। उनके निकलने पर रोक लगा दी गई है। भाजपा जनांदोलन को दबाने का कार्य कर रही है। इस दौरान सोनू पांडेय, दीनदयाल यादव, मेंहदी हुसैन, मनोज लारी, योगेश यादव, नागेंद्र पासवान, विरेंद्र प्रजापति, अमित यादव, राहुल गोंड, सूरज आदि मौजूद थे।