फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Got permission to install rotary pillar at Sadar railway station

Deoria News: सदर रेलवे स्टेशन पर रोटरी स्तंभ लगाने की मिली अनुमति

Sat, 03 Jun 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 03 Jun 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Got permission to install rotary pillar at Sadar railway station
रोटरी गवर्नर ने किया रोटरी क्लब देवरिया सेंट्रल का अधिकारिक दौरा
विज्ञापन

जिले में रोटरी की ओर से कराए गए कार्यों और आगामी योजनाओं से हुए अवगत
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रोटरी क्लब के मंडलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल शनिवार को जनपद के अधिकारिक दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने जिले में संस्था की ओर से कराए गए विभिन्न कार्यों एवं आगामी योजनाओं की जानकारी ली। साथ ही सदस्यों ने उड़ीसा रेल हादसे में मृतकों के प्रति संवेदना भी जताई।
हनुमान मंदिर रोड स्थित एक मैरिज हाल में आयोजित कार्यक्रम में संस्था सदस्यों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि रोटरी परिवार हादसे की सूचना मिलते ही वहां पहुंचकर सेवा कार्य में लग गया। संस्था की एंबुलेंस और उड़ीसा के रोटरी क्लब के सदस्य तत्काल ही इस दुर्घटना के बाद सेवाएं देने में लग गए। रोटरी के मूल सिद्घांतों पर कार्य करने का मंत्र देते हुए कहा कि जनपद में रोटरी भवन का निर्माण भी जरूरी हो गया है ताकि समस्त कार्य वहीं से पूर्ण किए जा सकें।
विज्ञापन

रोटरी क्लब के एडीजी उपेंद्र शाही ने बताया कि देवरिया रेलवे स्टेशन पर रोटरी स्तंभ लगाने की अनुमति मिल गई है जिसका कार्य जल्दी शुरू किया जाएगा। इसके पूर्व रोटरी क्लब देवरिया सेंट्रल के प्रेसिडेंट रोटेरियन अतुल बरनवाल ने डिस्ट्रक्टि गवर्नर को कालर पिन पहना कर एवं बुके देकर स्वागत किया एवं अन्य सदस्यों ने भी पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। चार्टर प्रेसिडेंट रोटेरियन अखिलेंद्र शाही ने बैठक में क्लब के कार्यों की विस्तृत जानकारी डिस्ट्रक्टि गवर्नर को दी। संचालन पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल ने किया। इस दौरान रोटेरियन अरुण बरनवाल, नितिन बरनवाल, नवनीत अग्रवाल, शरद अग्रवाल, डॉ. विपिन बिहारी शर्मा, डॉ. आरके श्रीवास्तव, कपिल सोनी, अनिल जायसवाल, गुड्डू जायसवाल, कुंवर विजय सिंह के अलावा इनरव्हील क्लब देवरिया सेंट्रल से शिखा बर्नवाल, यशोदा जायसवाल, सुचित्रा अवस्थी एवं इनरव्हील क्लब सृजन से सीमा जायसवाल उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed