फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   gorra river towards high flood level

हाई फ्लड लेवल की ओर बढ़ रही गोर्रा नदी, भेड़ी गांव पर मंडराया खतरा

Thu, 26 Aug 2021 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
gorra river towards high flood level
हाई फ्लड लेवल की ओर बढ़ रही गोर्रा नदी, भेड़ी गांव पर मंडराया खतरा
विज्ञापन

एकौना। गोर्रा और राप्ती नदियां खतरे निशान को पार करने के बाद तेजी से हाई फ्लड लेवल की ओर बढ़ रही हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ने से बंधों पर दबाव बढ़ता जा रहा है। राप्ती और गोर्रा नदी पर बने तटबंधों तक पानी आ जाने से बांध सलसलाने लगे हैं।

राप्ती नदी के तट पर बसा भेड़ी गांव के अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है। यहां ठोकर दरकने से बांध धसने लगा है। तटवर्ती क्षेत्र में बसे करीब एक हजार मकानों में रहने वाले रातभर जाग रहे हैं। उन पर बांध कटने पर बाढ़ के भयावह मंजर का खतरा बना है। बड़ी नदियों का जलस्तर लाल निशान पार करने के बाद छोटी नदियां बांगर क्षेत्र में कोहराम मचाने लगी हैं। कुर्ना, बथुआ और मझने नदी के उफनाने से करीब दो हजार एकड़ कृषि योग्य भूभाग जलमग्न हो गया है। भेड़ी गांव पर कटान का खतरा मंडराने से गांव वाले बांध बचाने को बंधे की निगरानी कर रहे हैं। गांव की लाची देवी ने कहा कि भेड़ी गांव के पास ठोकर खतरनाक ढंग से दरक रहा है। यहां बांध कटा तो दोआबा के 52 गांवो में कोहराम मचना तय है। बोल्डर पिचिंग के दौरान सिंचाई विभाग ने लापरवाही की है। बांध पर अलग से मिट्टी नहीं गिराने से कटान हो रहा है। बांध पर खतरा मड़राने से गांव के एक हजार परिवार दहशत में हैं। अनिता देवी ने कहा कि यदि बांध कटा तो जनधन की भारी क्षति होने की संभावना है। राप्ती नदी का दबाव हर घंटे बढ़ रहा है। नदी बांध के किनारे ही ठोकर मार रही है। नदीं की मुख्यधारा के बांध पर टकराने से खतरा पल पल बढ़ रहा है। नदीं रोज करीब 50 सेमी ऊपर जा रही है। कटान रोकने के लिए सिंचाई विभाग कोई उपाय नहीं कर रहा है। इस बाबत एसडीओ दीनदयाल दूबे ने कहा कि कटान स्थलों पर बचाव कार्य हो रहा है। अभी तक स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
विज्ञापन

हाई फ्लड लेवल 72.50 मीटर
डेंजर लेवल 70.50 मीटर
राप्ती 70.80 मीटर
गोर्रा 71.10 मीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed