फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Gorra at danger mark; 116 villages face flood threat.

Deoria News: गोर्रा खतरे के निशान पर, 116 गांवों पर बाढ़ का खतरा

Fri, 02 Oct 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 02 Oct 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Gorra at danger mark; 116 villages face flood threat.
- राप्ती का जलस्तर भी बढ़ा, प्रशासन ने तटबंधों और कटान स्थलों की निगरानी बढ़ाई, सभी बाढ़ चौकियां सक्रिय
विज्ञापन

रुद्रपुर। गोर्रा और राप्ती नदियों के बढ़ते जलस्तर से रुद्रपुर क्षेत्र में बाढ़ का खतरा गहराने लगा है। गोर्रा नदी का पानी 70.50 मीटर पर पहुंचकर खतरे के निशान के बराबर हो गया है। राप्ती भी 70.05 मीटर पर बह रही है। दोनों नदियों में लगातार बढ़ाव से दोआबा और कछार क्षेत्र के 116 गांवों पर बाढ़ की आशंका मंडरा रही है।
बाढ़ नियंत्रण विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे गोर्रा का जलस्तर 70.45 मीटर था, जो शाम छह बजे तक बढ़कर 70.50 मीटर हो गया। इसी दौरान राप्ती नदी का पानी 70.00 मीटर से बढ़कर 70.05 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर में वृद्धि के बाद प्रशासन ने तटबंधों और संवेदनशील कटान स्थलों पर निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

एसडीएम राजकुमार गुप्ता ने बृहस्पतिवार को संवेदनशील कटान स्थलों और तटबंधों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर तैनात कर्मचारियों से नदियों की स्थिति और तटबंधों की सुरक्षा की जानकारी ली। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
चौकियां सक्रिय, गांवों में तैनात किए गए कर्मचारी
एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र की सभी बाढ़ चौकियां सक्रिय कर दी गई हैं। राहत व बचाव कार्य के लिए टीमें तैयार हैं। गोर्रा नदी से प्रभावित होने वाले गांवों में लेखपाल और सचिवों की ड्यूटी लगाई गई है। कटान प्रभावित स्थलों पर 24 घंटे निगरानी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि गोर्रा का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंचने के बावजूद फिलहाल स्थिति सामान्य है। क्षेत्र के सभी तटबंध सुरक्षित हैं। प्रशासनिक टीमें नदियों के जलस्तर के साथ तटबंधों और कटान वाले स्थानों की लगातार निगरानी कर रही हैं। किसी भी आपात स्थिति में राहत और बचाव अभियान तत्काल शुरू करने के लिए सभी जरूरी इंतजाम तैयार रखे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed