{"_id":"66bfea9e11a03c816505baa7","slug":"gorakhpur-news-sports-riya-of-mau-showed-the-sky-to-kajal-of-gorakhpur-deoria-news-c-208-1-sgkp1011-132902-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: खेल<bha>--<\/bha>- मऊ की रिया ने गोरखपुर की काजल को दिखाया आसमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: खेल<bha>--</bha>- मऊ की रिया ने गोरखपुर की काजल को दिखाया आसमान
Sat, 17 Aug 2024 05:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 17 Aug 2024 05:41 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। क्षेत्र के जंगल पिपरा गांव में प्रदेश स्तरीय दंगल प्रतियोगिता में पहलवानों ने जोर आजमाइश कर लोगों को रोमांचित कर किया। कुश्ती का उद्घाटन विधायक जयप्रकाश निषाद ने पहलवानों का हाथ मिलवा कर किया। बृहस्पतिवार को हुए रोमांचक मुकाबले में मऊ की रिया ने गोरखपुर के काजल को पटकनी देकर मुकाबला जीत लिया।
बनारस की दया और जौनपुर के विमलेश के बीच मुकाबला काफी रोमांचकारी रहा। दोनों पहलवान एक दूसरे पर पल-पल भारी दिखाई दिए, लेकिन विमलेश के दांव पर दया चित्त हो गए और विमलेश विजयी रहे। बनारस की महिला पहलवान नेहा और लखनऊ की पिंकी के बीच अंतिम दौर तक मुकाबला पल-पल पलटता रहा। आखिरकार नेहा ने पिकी को हरा कर जीत दर्ज की। पिपरहवा के अमित ने इमिलिहा के अखिलेश को और नौका के मोनू ने रामचक के विशाल को पटकनी देकर जीत दर्ज की। गोरखपुर के मिठावेल के साहिल ने डाला के अमित को सीधे मुकाबले में हरा दिया। डाला के गब्बर ने अकटहा के नलीन को मात दी। पहलवानों की कुश्ती देखने के लिए क्षेत्रीय लोगों की भीड़ लगी रही। इस अवसर पर जितेन्द्र गुप्ता, तेज प्रताप गुप्त, ओमप्रकाश, भोला निषाद, संतोष निषाद,संजय निषाद, आशाराम, केश्व निषाद, सुखलाल, रामसकल, रामप्रकाश आदि मौजूद रहे।