फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Good days will come soon in the country

जल्द आएंगे देश में अच्छे दिन

Sun, 27 Nov 2016 11:01 PM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Nov 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
Good days will come soon in the country
मालिनी अवस्थी - फोटो : अमर उजाला
पद्म श्री मालिनी अवस्थी ने कहा कि नोटबंदी का निर्णय ऐतिहासिक कदम है। इससे पाकिस्तान का मंसूबा नाकाम होगा। इस मुद्दे पर विपक्ष की भूमिका बेहद गलत है। सरकार के निर्णय पर आम लोगों का समर्थन है। अच्छे दिन आने वाले हैं, बस थोड़ा इंतजार...। सब कुछ मिलेगा जिसकी कल्पना तक लोगों को नहीं है। वह रविवार को शहर के राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में सीमा की माटी से पूरब की माटी तक लोक संगीत संध्या में शामिल होने आईं थीं। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि सेना के जवानों के साथ मान-मर्दन बर्दाश्त नहीं। एक साल पहले अवॉर्ड लौटाने के बाद हम लोगों ने सरकार का साथ दिया था चूंकि उस वक्त हम लोग कलाकार के नाते अल्पसंख्यक थे लेकिन भारतीयता के नाते हम लोगों ने अवॉर्ड लौटाने वाले लोगों का विरोध जताया था। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के निर्णय से गरीब लोगों के जीवन पर फर्क नहीं पड़ेगा। आपके पास रकम है तो जमा कीजिए। इसमें घबराने की जरूरत नहीं है। टैक्स की चोरी करें हैं तो हिसाब तो चुकाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ऐसा निर्णय वही ले सकता है जो खुद पाक-साफ हो। पहले छोटी सी बात पर लोगों में झड़प और दंगा तक हो जाता है लेकिन कतार में लोग कई घंटा खड़ा रह रहे हैं लेकिन सरकार के निर्णय की सराहना कर रहे हैं। पाकिस्तान को हर मोर्चे पर विफल करने में पीएम मोदी जुट गए हैं। सॉर्क सम्मेलन का बहिष्कार कर दूसरे मुल्कों ने दूरी बनाकर भारत के फैसले पर मुहर लगा दी है कि पाकिस्तान पहले आतंकवाद को समाप्त करें। यह देश के लिए सबसे बड़ी कूटनीतिक जीत है।
विज्ञापन

हमरे देशवा के शान...
देवरिया। पद्म श्री मालिनी अवस्थी के देशभक्ति की गीतों पर लोग झूम उठे। केंद्र सरकार के नोटबंदी पर विरोधी दलों के रवैये पर तंज कसा। राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में रविवार की देर रात तक मालिनी अवस्थी के गीतों का जादू चला। उन्होंने गजब कइल रे सरकार पुरान रुपया ना चली, काला धन होइगा बेकार... पर लोगों ने खूब तालिया बजाईं। हमरे देश के जवान, हमरे देशवा के शान से माहौल से सैनिकों का महत्व बयां किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed