फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   golikand

Deoria News: गोली कांड के खुलासे के करीब पुलिस, टाॅवर लोकेशन के आधार पर तीन से हो रही पूछताछ

Tue, 12 Mar 2024 10:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 12 Mar 2024 10:45 AM IST
विज्ञापन
golikand
एसपी की जांच में घटनास्थल पर नहीं गिरे मिले खून के धब्बे, मामला संदिग्ध
विज्ञापन

कहीं और से तो जख्मी होकर नहीं पहुंचा था मंटू, चर्चाओं का बाजार गर्म
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के लाहिलपार में रविवार की शाम एक युवक खून से लथपथ मिला। उसने बदमाशों पर खुद को गोली मारने की बात पुलिस को बताई। मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दिनदहाड़े हुए गोली कांड की सूचना के बाद लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी ने आसपास की दुकानों और मकानों का सीसीटीवी फुटेज खंगाला। कोई क्लू हाथ नहीं लगा। इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां खून के धब्बों का नामोनिशान नहीं था। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस को घटना की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसपी सकंल्प शर्मा के निर्देश पर कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा और एसओजी प्रभारी सादीग परवेज ने इस घटना की जांच शुरू की। पुलिस टीम ने जब घटनास्थल की टाॅवर लोकेशन खंगाली तो पुलिस को मामला पूरी तरह संदिग्ध लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद देर रात में छापेमारी कर बरियारपुर क्षेत्र के मेहरौना गांव से तीन युवकों को उठा लिया। साथ ही जिस हथियार से गोली चली थी, उसकी भी बरामदगी की सूचना मिल रही है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।


घटनास्थल पर नहीं चली गोली, शायद कहीं और से घायल होकर लाहिलपार पहुंचा था मंटू
सदर कोतवाली के खोराराम निवासी मंटू कुमार (24) रविवार की दोपहर में बरियारपुर क्षेत्र के मेहरौना गांव में गया था। वहां से लौटने के दौरान लाहिलपार दुर्गा मंदिर से कुछ दूरी पर गोली लगने की बात कहते हुए पुलिस को सूचना दी। इसके बाद साथियों के साथ मेडिकल कॉलेज भी पहुंच गया। जहां से गोरखपुर रेफर कर दिया गया। इसके बाद कोतवाली पुलिस व देर शाम चौराहे पर एसपी के पहुंचने और गोली चलने की सूचना के बाद लाहिलपार इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। लोग भी गोली चलने की सूचना से अवाक थे। एसपी की जांच में भी सीसीटीवी फुटेज में न बदमाश दिखे और न ही घटना स्थल पर खून के धब्बे।
पुलिस के मुताबिक, गोली घटनास्थल पर नहीं चली है। कहीं ऐसा तो नहीं कि घटना को दूसरी तरफ मोड़ने के लिए मनगढ़ंत बयान दिया गया हो।

पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया
मंटू कुमार गोली कांड के खुलासे में जुटी पुलिस अभी घटना के संबंध में कुछ नहीं बता रही है। बस इतना कह रही है कि तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। पुलिस तीनों का नाम भी गोपनीय रखकर पूछताछ कर रही है। इधर, पुलिस सूत्रों की मानें तो तीनों को मेहरौना गांव से ही उठाया है। वहां मंटू कुमार भी पहुंचा था। मंटू के अनुसार लौटने के क्रम में बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे गोली मारी थी। वहीं, पुलिस का दावा है कि लाहिलपार पहुंचने के करीब आधे से एक घंंटे पहले उसे गोली लगी थी। पुलिस को भी आशंका है कि आखिर क्या वजह रही होगी कि मंटू कुमार ने इतनी लेट सूचना दी। कही ऐसा तो नहीं कि वह घटना को किसी दूसरी दिशा में मोड़ रहा है। फिलहाल, पुलिस ने घटना के खुलासे के करीब होने का दावा किया है।

कोट
गोलीबारी मामले के खुलासे के करीब पुलिस पहुंच चुकी है। टाॅवर लोकेशन की मदद से तीन को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को पुलिस मामले का खुलासा कर देगी।
-दीपक शुक्ला, सीओ, सलेमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed