फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Godan Express stopped in Salempur, pilot welcomed

Deoria News: सलेमपुर में रुकी गोदान एक्सप्रेस, पायलट का स्वागत

Fri, 13 Oct 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 13 Oct 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Godan Express stopped in Salempur, pilot welcomed
सलेमपुर। रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार से गोदान एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया। लंबे समय से सलेमपुर स्टेशन पर कई एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर संघर्ष करने वाले उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने ट्रेन के पायलट का माला पहना कर स्वागत किया। रेल मंत्रालय के आदेश पर 12 अक्तूबर से नौतनवां दुर्ग एक्सप्रेस 18201/02 व 11059/60 का ठहराव शुरू हो गया। छपरा से चलकर एलटीटी को जाने वाली गोदान एक्सप्रेस जब सलेमपुर स्टेशन पर रुकी तो क्षेत्र की जनता ने पूर्व चेयरमैन व उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुधाकर गुप्त के नेतृत्व में ट्रेन के पायलट का माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस एक्सप्रेस ट्रेन के यहां रुकने से इस क्षेत्र के लोगों को मुंबई के तरफ जाने के लिए सुविधा उपलब्ध हो गई है। अब तक यहां से एक ही गाड़ी मुंबई तक जाती थी। वहीं, दूसरी ट्रेन जो नौतनवा से दुर्ग तक जाती है उसके रुकने से इधर के यात्रियों को अब परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। माल्यार्पण करने वालों में जवाहिर शर्मा, गुलाब प्रसाद, पूर्व चेयरमैन जेपी मद्धेशिया, राजेश रावत, संतोष वर्मा आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed