{"_id":"5dc703c98ebc3e5af33b7cd1","slug":"girl-student-body-found-in-drain-deoria-news-gkp3286646147","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिनों से लापता कक्षा-दो की छात्रा का नाले में शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिनों से लापता कक्षा-दो की छात्रा का नाले में शव मिला
विज्ञापन
बरहज के बेलडांड़ में छह वर्षीया संध्या का शव मिलने की सूचना पर पहुंचे डीएम और एसपी
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के बेलडांड़ गांव से चार दिन पूर्व घर से लापता हुई कक्षा दो की छात्रा का शनिवार को नाले में शव मिलने से सनसनी फैल गई। घरवालों ने हत्या कर शव ठिकाने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस को शव कब्जे में लेने को लेकर परिजनों से झड़प हुई। परिजन पुलिस के रवैए से असंतुष्ट थे। बाद में डीएम-एसपी ने शीघ्र खुलासे का आश्वासन देकर उनका गुस्सा शांत कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बेलडांड़ गांव निवासी राजकुमार निषाद की पुत्री संध्या (6) पांच नवंबर की शाम घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका सुराग नहीं लग सका। परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर पुलिस लापता छात्रा की तलाश कर रही थी। शनिवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे बेलडांड़ गांव के दक्षिण ठाकुर मंदिर के निकट नाले के किनारे लोगों ने बालिका का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। शव की शिनाख्त संध्या के रूप में हुई। मौके पर एसडीएम रामविलास राम, सीओ अंबिका राम और इंस्पेक्टर गिरिजेश कुमार तिवारी फोर्स के साथ पहुुंच गए। शव से उठ रही दुर्गंध और परिस्थितियों को लेकर उसकी हत्या कर शव ठिकाने लगाने की आशंका जता रहे थे। पुलिस के रवैए से नाराज घरवालों ने शव पुलिस को देने से इनकार कर दिया। सूचना पाकर डीएम अमित किशोर, एसपी डॉ.श्रीपति मिश्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने घरवालों को जांच कर घटना का शीघ्र पर्दाफाश करने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।