{"_id":"6390d23574579b726b32241c","slug":"girl-s-dead-body-found-in-saryu-deoria-news-gkp460095313","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सरयू में मिला युवती का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सरयू में मिला युवती का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरयू में मिला युवती का शव
बरहज। सरयू पार परसिया देवार की ओर नदी में बुधवार की शाम युवती का शव उतराया हुआ मिला। उससे सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। नदी तट पर शव मिलने से तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई।
नदी की ओर मछली पकड़ने गए कुछ लोगों ने एक शव को सबसे पहले देखा। वे शोर मचाने लगे। शव मिलने की जानकारी होने पर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को लोगों की मदद से किसी तरह बाहर निकलवाया। काफी प्रयास के बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार, युवती की उम्र करीब 22 वर्ष रही होगी।
उसके शरीर पर आसमानी रंग की कुर्ती और मटमैले रंग की जींस थी। जानवरों ने शव के कुछ हिस्सों को काट खाया था। लोगों ने आशंका जताई कि हत्या करके शव को फेंक दिया गया है। इस बारे में कपरवार चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। जांच की जा रही है।