फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   girl ran away

Deoria News: नौवीं कक्षा की छात्रा लापता, पुलिस ने दर्ज किया केस

Thu, 16 May 2024 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 16 May 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
girl ran away
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा मऊ के किसी के मोबाइल फोन पर हमेशा करती थी बात
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा नौवीं की छात्रा घर से लापता हो गई है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है। छात्रा के घरवालों का कहना है कि वह मऊ में किसी मोबाइल फोन पर हमेशा बात करती थी। इस समय उसका नंबर स्विच ऑफ है।
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की कस्बे के एक इंटर कॉलेज में कक्षा नौवीं में पढ़ाई करती है। हालांकि, छात्रा बालिग हो चुकी है। बीते 21 अप्रैल की शाम को वह घर से लापता हो गई। घरवाले उसकी खोजबीन करते रहे लेकिन कहीं पता नहीं चला। बुधवार को पिता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

छात्रा के घरवालों ने पुलिस से बताया कि छात्रा अक्सर मऊ में किसी के मोबाइल फोन पर बात करते रहती थी। जब उससे पूछा जाता था कि कौन है तो कहती थी हमारी सहेली है। उसे बात करने पर जब पाबंदी लगाई जाती थी तो वह नाराज हो जाती थी। पुलिस उन्हीं नंबरों के सहारे छात्रा की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि मऊ में किसी सहेली से छात्रा बातचीत करती थी। सर्विलांस के जरिए लोकेशन ट्रेस कर छात्रा की तलाश की जाएगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही छात्रा को ढूंढ़ निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed