{"_id":"6898e2cd31b81286f3037570","slug":"girl-injured-in-road-accident-dies-during-treatment-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-160567-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सड़क हादसे में घायल युवती की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सड़क हादसे में घायल युवती की इलाज के दौरान मौत
Sun, 10 Aug 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। पिड़हनी गांव की 22 वर्षीय अंतिमा यादव की शनिवार की रात मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाते समय मौत हो गई। वह रक्षाबंधन के दिन मौसेरे भाई को राखी बांधने के बाद बाइक से लौट रही थी, तभी रास्ते में कार से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चला रहे रिश्ते के भाई पवन यादव (20) का पैर टूट गया।
अंतिमा, सपा नेता स्व. बैरिस्टर यादव की अविवाहित बेटी थी। शनिवार की सुबह करीब 11 बजे वह पवन के साथ अपनी मौसी के घर जोगिया बुजुर्ग गांव राखी बांधने गई थी। वापसी में गांव के सामने मुख्य सड़क पर उनकी बाइक को सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल दोनों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां से उन्हें देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
अंतिमा के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया, मगर रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। रविवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया। पवन का इलाज जारी है। बहन की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। रक्षाबंधन के दिन भाई की सलामती के लिए राखी बांधने गई बहन, उसी दिन सदा के लिए दुनिया से चली गई।