फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Girl collided with bike, killed

Deoria News: बालिका को बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Wed, 01 Jul 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 01 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Girl collided with bike, killed
मधुबन/रामपुर बेलौली (मऊ)। मधुबन क्षेत्र के कटघराशंकर मोड़ स्थित पेट्रोल पंप पर लगे फ्रीजर से ठंडा पानी लेने के लिए सड़क पार कर रही छह वर्षीय अनुष्का यादव को मंगलवार को रात में बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल बालिका की इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। बाइक चालक भी हादसे में घायल हो गया, लेकिन वह मौके का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मूल रूप से देवरिया निवासी और वर्तमान में मधुबन क्षेत्र के कटघराशंकर निवासी प्रिंस यादव मजदूरी हैं। उन्होंने बताया कि उनके घर के सामने सड़क के दूसरी ओर पेट्रोल पंप है, जहां फ्रीजर लगा है। मंगलवार रात करीब आठ बजे उनकी बड़ी बेटी अनुष्का यादव अपनी मां के साथ सड़क पार कर पेट्रोल पंप पर जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed