फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   girish chandra tiwari defeated sp candidate by 31 vote

भाजपा प्रत्याशी गिरीश चंद्र तिवारी ने सपा प्रत्याशी को 31 मतों से हराया

Sun, 04 Jul 2021 12:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
girish chandra tiwari defeated sp candidate by 31 vote
भाजपा प्रत्याशी गिरीश चंद्र तिवारी ने सपा प्रत्याशी को 31 मतों से हराया
विज्ञापन

देवरिया। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी गिरीश चंद्र तिवारी ने सपा की शैलजा यादव को 31 मतों से पराजित कर दिया। भाजपा प्रत्याशी को 42 एवं सपा प्रत्याशी को 11 मत प्राप्त हुए। तीन मत अवैध घोषित किए गए। चुनाव में सभी 56 जिला पंचायत सदस्यों ने मतदान किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में मतदान को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल लगाया गया था। कचहरी शिव मंदिर और रोडवेज बस स्टैंड के पास कलेक्ट्रेट की तरफ किसी को आने-जाने की अनुमति नहीं थी। भाजपा ने रणनीति के तहत पर्यटन से लौटे जिला पंचायत सदस्यों को गोरखपुर में ठहराया था। वहां से लग्जरी बस से उनको देवरिया लाया गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट स्थित मतदान केंद्र पर सबसे पहले भाजपा प्रत्याशी गिरीश चंद्र तिवारी एवं सपा प्रत्याशी शैलजा यादव पहुंचीं। उनके बाद अजय कुशवाहा समेत दो सदस्य मतदान करने पहुंचे। करीब सवा 11 बजे सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव प्रभा भारती, सीमा यादव, सविता, रेनू यादव और पिंकी देवी जिला पंचायत सदस्यों को लेकर अपनी गाड़ी से कलेक्ट्रेट गेट पहुंचे। सदस्य उतर गई और वह गाड़ी लेकर चले गए। महिलाएं अभी गेट के अंदर प्रवेश कर ही रही थीं कि लग्जरी बस से भाजपा जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा, उनके भाई जयनाथ कुशवाहा गुड्डन, संजय तिवारी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, रतनपाल सिंह आदि 32 सदस्यों को लेकर पहुंचे। इसमें जिला पंचायत सदस्य सुमन, अखंड प्रताप, सुनील निषाद, वीरेंद्र प्रताप, कुसुम देवी, अरविंद पांडेय, शिवकुमारी, अजीत सिंह, अर्चना, बबिता चौहान, विनय जायसवाल, सुुुुभाष यादव, गीता पांडेय, नीतू सिंह, अंकिता यादव, अमित रजक, विमलेश कुमार, ऋषि कुमार, रवींद्र प्रसाद, विजय प्रताप, कमला देवी, काशीनाथ, पुष्पा, संतोष चौहान, अंबा चौहान, सुजीत सिंह, उपेंद्र तिवारी, किरण एवं विश्वजीत सिंह, अंबर जहां, बंटी यादव आदि देखे गए। इसी दौरान इनके साथ संदेश यादव भी हो लिए। वह अपनी गाड़ी से पहुंचे थे। इनके बाद उषा, जमीला, राम निवास पाल, सुदामा प्रसाद, अमरजीत यादव, कलक्टर शर्मा आदि मतदान के लिए अंदर प्रवेश किए। सपा नेता कमलेश पांडेय अकेले मतदान करने लग्जरी गाड़ी से पहुंचे। उनके बाद पूनम वर्मा, सुनीता आईं। वेद प्रकाश तिवारी बुलेट से कलेक्ट्रेट गेट पर पहुंचे। इसी दौरान बलराम और कुंदन भी आ गए। सबसे बाद में करीब डेढ़ बजे जिला पंचायत सदस्य ममता यादव गनर के साथ मतदान करने पहुंचीं। चुनाव में जिले के सभी 56 सदस्यों ने मतदान किया। मतगणना के दौरान तीन मत अवैध घोषित हो गए। भाजपा प्रत्याशी गिरीश चंद्र तिवारी को 42 और शैलजा यादव को 11 मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed