फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   general prekshak inspected booths

Deoria News: सामान्य प्रेक्षक ने क्रिटिकल बूथों का किया निरीक्षण

Wed, 22 May 2024 03:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 22 May 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
general prekshak inspected booths
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। सामान्य प्रेक्षक टी. अब्राहम ने मंगलवार को पथरदेवा विधान सभा के क्रिटिकल बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने पथरदेवा विधानसभा के आदर्श प्री सेकेंडरी स्कूल तरकुलवा के बूथ संख्या 198, 199, 200, 201, प्राइमरी स्कूल बालपुर श्रीनगर के बूथ संख्या 202, 203, नवतप्पी इंटर कॉलेज रामपुर ख़ास के बूथ संख्या 215, 216, 217, प्राथमिक विद्यालय देउरवा के बूथ संख्या 221 आदि क्रिटिकल बूथों का निरीक्षण किया ।

इस दौरान प्रेक्षक ने सभी पोलिंग सेंटर्स पर चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित न्यूनतम सुनिश्चित सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल, छायादार स्थल, कुर्सियां, शौचालय, पंखा, चार्जिंग पॉइंट, प्रकाश व्यवस्था एवं रैंप निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप होना चाहिए।अधिकांश मतदान केंद्रों पर सुविधाएं चुनाव आयोग के मानक के अनुसार पाई गईं। कुछ केंद्रों पर कतिपय सुधार करने के लिए प्रेक्षक ने आवश्यक निर्देश दिए। प्रेक्षक ने कुछ बूथों पर दिव्यांग जनों के लिये बनाये गये रैंप को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। कुछ पोलिंग सेंटर्स पर बूथ की संख्या को स्पष्ट एवं मानक के अनुसार लिखने के लिए कहा। इस दौरान एसडीएम अवधेश निगम, ज़िला युवा कल्याण अधिकारी नीतीश राय, सब रजिस्ट्रार कृपाशंकर एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed