फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Gay wedding One girl garlanded other

समलैंगिक विवाह: देवरिया में दो लड़कियों ने रचाई शादी, एक दूसरे को पहनाई वरमाला

Tue, 09 Jan 2024 11:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 09 Jan 2024 11:39 AM IST
सार

दो युवतियों की समलैंगिक शादी चर्चा का विषय बना हुआ है। मझौलीराज के भगड़ा भवानी मंदिर में सोमवार को दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई और साथ जीने मरने की कसमें खाईं। दोनों युवतियां दो साल से एक दूसरे के साथ पति-पत्नी की तरह से रह रहीं थी।

विज्ञापन
Gay wedding One girl garlanded other
समलैंगिक शादी - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना की दो युवतियों की समलैंगिक शादी चर्चा का विषय बना हुआ है। मझौलीराज के भगड़ा भवानी मंदिर में सोमवार को दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई और साथ जीने मरने की कसमें खाईं। दोनों युवतियां दो साल से एक दूसरे के साथ पति-पत्नी की तरह से रह रहीं थी। इस शादी की तस्वीर सोशल साइट पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन


दोनों युवतियों में करीब दो वर्ष पूर्व एक साथ आर्केस्ट्रा में नृत्य करने के दौरान दोस्ती हो गई। युवतियों की दोस्ती कब प्यार में बदल गई, किसी को भनक तक नहीं लगी और दोनों एक-दूसरे के साथ रहने का निर्णय लिया। तमाम कानूनी अड़चनों के बाद दोनों सोमवार को मझौलीराज नगर के भगड़ा भवानी मंदिर पर शादी रचाने के बाद अब साथ हैं।
विज्ञापन


लार थाना क्षेत्र के मठ वार्ड के भेड़िया टोला के रहने वाले मुन्ना पाल लार ब्लॉक के चनुकी बाजार में आर्केस्ट्रा चलते हैं। उनके आर्केस्ट्रा में वेस्ट बंगाल प्रांत के ककदीप रिफौजी कालोनी अक्षय नगर दक्षिण 24 परगना और विशाल लक्ष्मीपुर साउथ 24 परगना की रहने वाली दो युवतियां करीब तीन वर्ष से नृत्य करती हैं। दो वर्ष पहले एक साथ आर्केस्ट्रा में नृत्य करने के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दोनों युवतियों की दोस्ती कब प्यार में बदल गई, किसी को भनक तक नहीं हुई और दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाली। सूत्रों की माने तो 30 दिसंबर को आर्केस्ट्रा संचालक और उसके कुछ साथी मझौली राज के दीर्घेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे और दोनों युवतियों का शादी करने की बात कहीं, लेकिन मंदिर के महंत जगरनाथ महराज ने उच्च अधिकारियों की अनुमति न होने का हवाला देते हुए वहां से लौटा दिया। उसके बाद मायूस होकर सभी लोग वापस लौट गए और भाटपाररानी तहसील जाकर दोनों ने शादी के लिए स्टांप पेपर खरीदा।
 

उसके बाद शादी करने के लिए सोमवार की सुबह आर्केस्ट्रा संचालक के साथ दोनों युवतियां मझौली राज के भगड़ा भवानी मंदिर पहुंचीं, जहां मां दुर्गा को साक्षी मानते हुए एक दूसरे को शादी के बंधन में बंध गए। यह देख वहां मौजूद लोगों ने चर्चाएं शुरू कर दी।

शादी के बाद युवतियां ने बताया कि एक साथ रहते रहते हम दोनों को प्यार हो गया और हम दोनों पति पत्नी के रूप में रहने का इरादा बना लिया। बहुत सारी समस्याएं सामने आईं, लेकिन हम दोनों ने अपने किए वादे पर अड़े रहे और आज हम दोनों एक दूसरे के साथ शादी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed