फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   gauribazar won cricket trophy

Deoria News: गौरीबाजार ने गढ़रामपुर को हराकर ट्रॉफी पर किया कब्जा

Sun, 07 Apr 2024 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 07 Apr 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
gauribazar won cricket trophy
फोटो समाचार.....
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। तरकुलवा विकास खंड के सोहनरिया गांव में लक्की राज स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में चल रही दुक्की नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच शुक्रवार को गौरी बाजार और गढ़रामपुर के बीच खेला गया। गौरी बाजार ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गढ़रामपुर को तीन विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
गढ़रामपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 6 ओवर में 8 विकेट पर कुल 27 का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए गौरी बाजार की टीम ने केवल 5 विकेट खोकर 5.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए गढ़रामपुर के कैप्टन लिटिल को मैन ऑफ द सीरीज व फाइनल मुकाबले में शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले गौरी बाजार के कैप्टन दीपक यादव को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डॉ. प्रमोद गुप्ता ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया। आयोजक दीपक रौनियार ने खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों के प्रति आभार ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंपायरिंग अभिनंदन गुप्ता व साबिर अंसारी ने की। इस दौरान रामजी गुप्ता, योगेंद्र, सुजीत सिंह,भोला सिंह, अनिल रौनियर,राज रौनियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed