{"_id":"68cda1a68c4f02a3fe09c8c8","slug":"gauhar-revealed-many-secrets-police-are-searching-for-usmans-close-associates-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-163637-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गौहर ने उगले कई राज...उस्मान के करीबियों की तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गौहर ने उगले कई राज...उस्मान के करीबियों की तलाश में पुलिस
Sat, 20 Sep 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। धर्मांतरण कराने पर चर्चा में आए एसएस मॉल के मालिक उस्मान गनी के साले गौहर को कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को रिमांड पर लिया है। पुलिस का कहना है कि शुक्रवार को पूछताछ में गौहर ने धर्मांतरण के खेल से जुड़ी कई अहम जानकारियां दीं।
कोतवाली पुलिस गौहर को गोपनीय तरीके दो जगहों पर लेकर साक्ष्य जुटाने भी गई, मगर पुलिस इससे इन्कार कर रही है। वहीं एसएस मॉल के मालिक की तरन्नुम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। विदेशी फंडिंग की जांच के लिए पुलिस ने पहल शुरू कर दी है।
जेल में बंद गौहर को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। शुक्रवार को पूरे दिन उससे पूछताछ चलती रही। पुलिस की मानें तो गौहर ने इस खेल में शामिल उस्मान गनी के करीबियों का नाम बताया है, जिनकी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। पुलिस उस्तान, गौहर के करीबी मॉल में काम करने वालीं कुछ युवतियां और युवक को पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन
विदेश फंडिंग के लगे आरोप की जांच करने के लिए पुलिस आरोपियों और उनके करीबियों की बैंक डिटेल भी खंगाल सकती है। गौहर अली पर पहले से खुखुंदू थाने में धर्मांतरण कराने के बाद निकाह कराने का केस दर्ज है। इसमें इसके परिवार के सदस्य भी आरोपी बनाए गए हैं। खुखुंदू पुलिस गौहर को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। इसके बाद ईजी मार्ट में काम करने वाली मदनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने एसएस मॉल के मालिक पर धर्मांतरण की कोशिश का आरोप लगाते हुए शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था।
इस मामले में कोतवाली पुलिस ने उस्मान गनी, इसके साले गौहर और पत्नी तरन्नुम पर धर्मांतरण की कोशिश समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है। इस मामले में उस्मान गनी और विवेचना मेंं उसके भाई इशराफिल का नाम सामने आया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इशराफिल को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।