फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Gas leakage during loading of truck at CNG station causes panic

Deoria News: सीएनजी स्टेशन पर ट्रक में लोडिंग के दौरान गैस रिसाव से अफरा-तफरी

Sat, 23 May 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 23 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Gas leakage during loading of truck at CNG station causes panic
गौरी बाजार। गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर ग्राम भटौली बुजुर्ग स्थित भारत पेट्रोलियम के सीएनजी स्टेशन पर एलसीवी ट्रक में लोडिंग के दौरान अचानक गैस रिसाव से अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

आनन-फानन इसकी सूचना कंपनी के अधिकारियों और पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे कंपनी के अधिकारियों ने वाल्व सही कर गैस रिसाव पर काबू पाया गया। खरोह और मझना नाले के बीच स्थित भारत पेट्रोलियम कंपनी पर पेट्रोल व डीजल के अलावा सीएनजी स्टेशन बनाया गया है। यहां रिफलिंग के अलावा जनपद में सीएनजी की आपूर्ति भी की जाती है। शुक्रवार की शाम को एलसीवी ट्रक में लोडिंग के दौरान गैस रिसाव शुरू हो गया।
विज्ञापन

इससे अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आनन-फानन अधिकारी, पुलिस और फायर बिग्रड की टीम मौके पर पहुंच गई।
कंपनी के अधिकारियों ने तत्परता दिखाते हुए वाल्व फटने के कारण हो रहे गैस रिसाव को दुरुस्त कर दिया। कुछ देर बाद मौके पर फायर सर्विस की टीम पहुंची। इससे पहले ही पूर्व ही गैस रिसाव पर काबू पाया जा चुका था। फायर बॉटल व सीओटू सही स्थित में पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने राहत की सांस ली।एक बड़ा हादसा टल गया। सौ मीटर की दूरी पर इंडेन गैस सिलिंडर का गोदाम भी है। ऐसे में स्थिति भयानक हो सकती थी। थानाध्यक्ष डा.महेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही कंपनी के लोग मौके पर पहुंचे एवं स्थिति संभाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed