फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Gas cylinder distribution system changed in Bhatni

Deoria News: भटनी में गैस सिलिंडर वितरण व्यवस्था बदली

Sun, 12 Apr 2026 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Gas cylinder distribution system changed in Bhatni
भटनी। नगर स्थित सुमित्रा इंडेन गैस एजेंसी से जुड़े उपभोक्ताओं को एक से पांच अप्रैल के बीच बुक किए गए गैस सिलिंडर मगहरा स्थित यशोदा राज इंडेन गैस एजेंसी के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

एजेंसी पर बढ़ती भीड़ और लंबी बैकलॉग सूची को देखते हुए यह अस्थायी व्यवस्था लागू की गई है। व्यवस्था में अचानक बदलाव की जानकारी मिलने के बाद उपभोक्ताओं में उहापोह की स्थिति बनी हुई है। लोगों ने मगहरा की दूरी 15 किमी बताकर इस नए नियम को गैरजिम्मेदाराना बताया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भटनी नगर स्थित सुमित्रा इंडेन गैस एजेंसी से करीब 36 हजार उपभोक्ताओं का गैस कनेक्शन है, जिसे देवरिया शहर के बाद सबसे ज्यादा इंडेन का कनेक्शन माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाड़ी देशों में लड़ाई के दौरान गैस किल्लत बढ़ने पर यहां भी उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखी जाने लगी। इसे संज्ञान में लेकर डीएम ने एजेंसी मालिक पर प्राथमिकी दर्ज कराया।

जिला पूर्ति अधिकारी संजय पाण्डेय ने बताया कि भटनी एजेंसी पर लगातार बढ़ रही भीड़ को कम करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से गैस सिलिंडर उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed