फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Gas cylinder caught fire while making MDM, created panic

Deoria News : एमडीएम बनाते समय गैस सिलिंडर में लगी आग, मचा हड़कंप

Tue, 23 Apr 2024 03:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 23 Apr 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Gas cylinder caught fire while making MDM, created panic
सलेमपुर। कंपोजिट विद्यालय निजामाबाद में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। सुबह 11 बजे मिड डे मील बनाते समय गैस सिलिंडर में आग लग गई। संयोग ही रहा कि कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि इससे करीब दो घंटे तक स्कूल में अफरातफारी मची रही।
विज्ञापन

ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय निजामाबाद में सोमवार सुबह स्कूल खुलने के बाद प्रभारी प्रधानाचार्य ने रसोइया गुड़िया व बिंदू को एमडीएम बनाने को कहा। करीब 11 बजे सब सामान इकट्ठा कर रसोइया किचन में जाकर चूल्हा जलाने लगी तभी गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग की लपट देख रसोइया तुरंत बाहर निकल कर शोर मचाने लगी। उसका शोर सुनकर स्कूल के सभी शिक्षक किचन के पास पहुंचे लेकिन तब तक आग काफी भड़क चुकी थी। उस समय स्कूल में कुल ....मौजूद बच्चे थे। सभी शिक्षकों ने तत्काल बच्चों को स्कूल से बाहर निकाला और घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


कोतवाल ने संभाला मोर्चा
स्कूल में आग लगने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण भी पहुंच गए लेकिन कोई आगे बढ़कर आग को बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। इसी बीच कोतवाल उमेश कुमार वाजपेयी पुलिसकर्मियों के साथ पहुंच गए और कैंपस में रखे एक बोरे को पानी से भिगोकर किचन में घुसकर झटके से उसे सिलिंडर में लपेट लिया। इससे आग बुझ गई। आग के कारण करीब दो घंटे तक स्कूल में अफरातफरी का माहौल बना रहा और पठन-पाठन बाधित रहा। संयोग रहा कि समय से पुलिस पहुंच कर आग पर काबू पा लिया, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article