{"_id":"6a03744b63e4483e3b02d434","slug":"gas-agency-manager-attacked-condition-critical-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-181687-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: गैस एजेंसी मैनेजर पर हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: गैस एजेंसी मैनेजर पर हमला, हालत गंभीर
Wed, 13 May 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 13 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की रात एक गैस एजेंसी के मैनेजर पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। मामला बदमाशों ने रास्ते में गाड़ी रुकवाकर मैनेजर को बेरहमी से पीटा और गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के पिपरा मोहन वार्ड निवासी लक्ष्मण यादव (35) पुत्र राजवंशी यादव नगर के अमन एचपी गैस एजेंसी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। मंगलवार की देर रात वह एजेंसी से काम समाप्त कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। आरोप है जैसे ही वह सलेमपुर-सोनबरसा मोड़ के पास पहुंचे, वहां पहले से घात लगाए बैठे कुछ अज्ञात लोगों ने हाथ देकर उनकी गाड़ी रुकवा ली। गाड़ी रुकते ही वहां मौजूद करीब आधा दर्जन हमलावरों ने लक्ष्मण यादव पर अचानक हमला बोल दिया। बदमाशों ने लाठी-डंडों से मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल लक्ष्मण यादव को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलेमपुर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया रेफर कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान करने के साथ घटना के पीछे की वजह तलाशने में जुटी है। कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि शिकायत मिली है जांच चल रहा है।