{"_id":"6746292bdd55d3248509d2a4","slug":"gangster-on-four-accused-including-raza-khan-in-vishal-murder-case-deoria-news-c-208-1-deo1004-140664-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: विशाल हत्याकांड में रजा खान समेत चारों आरोपियों पर गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: विशाल हत्याकांड में रजा खान समेत चारों आरोपियों पर गैंगस्टर
विज्ञापन
देवरिया। निहाल हत्याकांड में कार्रवाई के बाद विशाल की हत्या के चारों आरोपियों पर भी गैंगस्टर लगा दिया गया है। मंगलवार को डीएम के स्तर से हरी झंडी मिलने के बाद चारों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई है।
रविवार को निहाल और विशाल के परिजनों से मिलने के बाद सीएम योगी ने एडीजी को सभी आरोपियों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई और उनकी संपत्तियों की जांच कराने के आदेश दिए थे। सीएम के आदेश के बाद रविवार को ही निहाल हत्याकांड में मुठभेड़ में गिरफ्तार पांचों आरोपियों पर गैंगेस्टर लगा दिया गया था। सोमवार को विशाल हत्याकांड में गैंगस्टर की कार्रवाई होनी थी, लेकिन कागजी प्रक्रिया में देरी के कारण कार्रवाई नहीं हो सकी थी। मंगलवार को प्रक्रिया पूरी होने के बाद एसपी संकल्प शर्मा ने विशाल हत्याकांड के चार और निहाल हत्याकांड में नामजद तीसरे आरोपी पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की है।
निहाल की हत्या के 14वें दिन ही था एकौना थाने के हौली बलिया निवासी विशाल की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में विशाल के पिता विनीत सिंह ने रजा खान को मुख्य आरोपी बनाते हुए राहुल अली और फैज रैनी को नामजद किया था। गांव के ही विनोद जायसवाल पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था। पुलिस मुठभेड़ में रजा खान को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।