फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Gangster Act invoked against three individuals, including the kingpin of a vehicle-theft gang

Deoria News: वाहन चोर गिरोह के सरगना समेत तीन पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Sun, 18 Oct 2026 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 18 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Gangster Act invoked against three individuals, including the kingpin of a vehicle-theft gang
देवरिया। वाहन चोरी कर आर्थिक लाभ कमाने वाले गिरोह पर सदर कोतवाली पुलिस ने शिकंजा कसा है। गिरोह के सरगना समेत तीन आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

डीएम से गैंग चार्ट का अनुमोदन मिलने के बाद शुक्रवार को यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने मामले की विवेचना भी शुरू कर दी है।
पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, बनकटा थाना क्षेत्र के सिंघरहटा निवासी नागेंद्र गौड़ उर्फ भोला (24) गिरोह का सरगना है। उसके साथ बनकटा के जैतपुरा टोला निवासी नितेश कुमार (24) और गौरी बाजार थाना क्षेत्र के जंगल सहजौली निवासी बिट्टू कुमार (21) शामिल हैं। तीनों पर सदर कोतवाली में पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने इन मामलों में 13 अप्रैल, 29 अप्रैल और 24 मई 2026 को आरोपपत्र न्यायालय भेजे थे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय ने 12 सितंबर को गैंग चार्ट तैयार कर अनुमोदन के लिए भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने 16 अक्तूबर को इसे मंजूरी दी। इसके बाद गैंगस्टर एक्ट की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed