Deoria News: देवरिया में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, खून से लथपथ बेहोशी की हालत में मिली
सीओ भाटपाररानी विनय यादव ने बताया कि प्रांरभिक जांच में युवती के बिहार निवासी होने की बात पता चली है। उसके परिजन दिल्ली में अब शिफ्ट हो गए हैं। वह अपने किसी परिचित के साथ दिल्ली जा रही थी। बीच रास्ते में ही ट्रेन से उतर जाने के बाद उसके साथ यह घटना घटित हुई है। हालांकि अभी वह कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है। युवती के परिजनों को सूचना दे दी गई है। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के भाटपाररानी रेलवे स्टेशन के एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है। खून से लथपथ हालत में उसे पुलिस ने पीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद वन स्टाप सेंटर भेजा है, जहां उसकी हालत नाजुक है। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिफ्तार कर लिया है। युवती बिहार की रहने वाली बताई जा रही है, जो किसी परिचित के गोरखपुर से ट्रेन में बैठी थी। किसी बात पर अनबन हो जाने से वह भाटपार रानी रेलवे स्टेशन पर ही उतर गई थी।
पुलिस के अनुसार भाटपाररानी रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात करीब दो बजे बेंच पर 21 वर्षीय युवती अर्द्ध बेहोशी हालत में पड़ी थी। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। इसकी जानकारी किसी ने स्टेशन मास्टर को दे दी। मौके पर पहुंचे स्टेशन मास्टर ने स्थानीय पुलिस व जीआरपी भटनी को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने युवती को पहले पीएचसी पर भर्ती कराया। अर्द्ध बेहोशी की हालत में होने के चलते वह कुछ बता पाने में असमर्थ थी।
पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला मुख्यालय स्थित वन स्टॉप सेंटर पर भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने बेलपार पंडित निवासी दीपक जायसवाल और बड़का गांव निवासी रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक युवती को रेलवे स्टेशन से 50 मीटर दूर स्थित एक ढाबे पर ले जाकर सामूहिक दुुष्कर्म किया गया।
सीओ भाटपाररानी विनय यादव ने बताया कि प्रांरभिक जांच में युवती के बिहार निवासी होने की बात पता चली है। उसके परिजन दिल्ली में अब शिफ्ट हो गए हैं। वह अपने किसी परिचित के साथ दिल्ली जा रही थी। बीच रास्ते में ही ट्रेन से उतर जाने के बाद उसके साथ यह घटना घटित हुई है। हालांकि अभी वह कुछ बता पाने की स्थिति में नहीं है। युवती के परिजनों को सूचना दे दी गई है। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से लिया नमूने
युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आने के बाद से ही जिला प्रशासन भी सक्रिय हो उठा। डीएम और एसपी ने अस्पताल जाकर पूरी घटना की जानकारी ली। उधर फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले से जुड़े तथ्य इकट्ठा करने में जुट गई।
एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। शक के आधार पर कुछ अन्य युवकों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।