{"_id":"61b63eaacb454805502a075b","slug":"gader-became-champion-of-vollyball-deoria-news-gkp4196511182","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर-गोरखपुर की टीम को हरा गड़ेर बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर-गोरखपुर की टीम को हरा गड़ेर बना चैंपियन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर-गोरखपुर की टीम को हरा गड़ेर बना चैंपियन
गड़ेर में चल रही दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
गड़ेर। स्थानीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में 70वीं जिलास्तरीय दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल रविवार को खेला गया। इसमें शाही क्लब गड़ेर ने दोनों सेट 25-18 और 25-13 के अंतर से रामपुर-गोरखपुर को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता नीरज शाही और विशिष्ट अतिथि एसटीएफ के सीओ एवं वॉलीबॉल संघ के उपाध्यक्ष डीके शाही ने संयुक्त रूप से विजेता-उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की।
रविवार को दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के अंतिम दिन शाही क्लब गड़ेर ने लीग मैच में बीएचयू बनारस और रामपुर-गोरखपुर को पराजित कर सेमीफाइनल में स्थान बनाया। सेमीफाइनल मैचों में शाही क्लब गड़ेर ने फर्टिलाइजर और रामपुर-गोरखपुर ने हाटा को पराजित फाइनल में स्थान बनाया। फाइनल मुकाबले में गड़ेर ने पहले सेट में 25-18, जबकि दूसरे सेट में 25-13 से रामपुर-गोरखपुर को पराजित कर शील्ड पर कब्जा जमाया। इस दौरान आयोजक अभिमन्यु शाही, उदयराज चौरसिया, रफीक अहमद, रेफरी व्यास चतुर्वेदी, प्रधान प्रतिनिधि योगेश्वर शाही, डॉ. आरपी शाही, संकर्षण शाही, सुरेश शाही, मैनेजर सिंह, चंद्रभूषण शाही, चंद्रमणि सिंह, संजय सिंह, योगेंद्र यादव, विपुल सिंह, सुरेंद्र बर्नवाल आदि मौजूद रहे।